जनता की खुशहाली ही सरकार का एकमात्र संकल्प : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

सुख-दुख साझा करने की नीति पर विश्वास

जनता की खुशहाली ही सरकार का एकमात्र संकल्प : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता हमारे लिए सुख का साधन नहीं, बल्कि जनता-जनार्दन की सेवा का माध्यम। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार जन-जन के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सत्ता हमारे लिए सुख का साधन नहीं, बल्कि जनता-जनार्दन की सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार जन-जन के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख साझा करने की नीति पर विश्वास करती है।

इसी सोच के तहत प्रदेशभर में ‘ग्राम चौपालों’ का आयोजन किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की खुशहाली और समृद्धि ही सरकार का एकमात्र संकल्प है।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई