पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से बारिश की है संभावना

मौसम शुष्क रहने की संभावना है

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से बारिश की है संभावना

तापमान में आगामी दिनों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। राज्य में वर्तमान में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं।

जयपुर। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 21 को प्रभावी होने से बीकानेर, अनूपगढ़, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु, नागौर और आसपास के जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इन हिस्सों में आंधी- बारिश की गतिविधियां 22 को भी बीकानेर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं होने और शेष अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

तापमान में आगामी दिनों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। राज्य में वर्तमान में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। सर्वाधिक दिन का तापमान कोटा में 42.3 डिग्री (सामान्य से 2.7 डिग्री ऊपर) दर्ज हुआ। बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। राज्य में अच्छी धूप खिली, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। 

Tags: Weather

Post Comment

Comment List

Latest News

स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
मध्यप्रदेश के बैतूल में अब्दुल नईम के निर्माणाधीन स्कूल को अवैध बताकर ढहाने पर ओवैसी और कांग्रेस ने सरकार को...
डच शहर के उट्रेच में विस्फोट होने से लगी आग, 4 लोगों की हालत गंभीर
‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, रानी मुखर्जी ने कहा- फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है 
नीरजा मोदी स्कूल मान्यता विवाद : अधर में विद्यार्थियों का भविष्य, पढ़ाई के साथ बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर अभिभावकों की बढ़ी चिंता 
बिना डॉक्टर चल रहे पशु चिकित्सालय
आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिल ही गया नोबेल पुरस्कार, मचाडो ने किया भेंट, जानें पूरा मामला 
बकाया आबियाना नहीं चुकाने वाले किसानों को मिलेगी सख्त चेतावनी, सिंचाई सुविधा होगी बंद