पूरे सप्ताह प्रदेश में तेज सर्दी : शीतलहर और कोहरा छाने की संभावना, जयपुर और भरतपुर संभाग में कड़ाके की सर्दी 

अलवर में 6 दिन बाद दिखा सूरज

पूरे सप्ताह प्रदेश में तेज सर्दी : शीतलहर और कोहरा छाने की संभावना, जयपुर और भरतपुर संभाग में कड़ाके की सर्दी 

प्रदेश में अधिकांश जगह छाए बादलों के कारण दिन और रात में सर्दी के तीखे तेवर बने हुए हैं। राजधानी जयपुर सहित कोटा, शेखावाटी, अजमेर, अलवर, भरतपुर आदि क्षेत्रों में कोहरा और कड़ाके की सर्दी का जोर दिखा। माउंट आबू के बाद फतेहपुर में सबसे ज्यादा सर्दी रही। दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट के बीच सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री और अधिकतम तापमान बाड़मेर में 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर। प्रदेश में अधिकांश जगह छाए बादलों के कारण दिन और रात में सर्दी के तीखे तेवर बने हुए हैं। राजधानी जयपुर सहित कोटा, शेखावाटी, अजमेर, अलवर, भरतपुर आदि क्षेत्रों में कोहरा और कड़ाके की सर्दी का जोर दिखा। माउंट आबू के बाद फतेहपुर में सबसे ज्यादा सर्दी रही। दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट के बीच सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री और अधिकतम तापमान बाड़मेर में 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने और अगले दो-तीन दिन में कुछ भागों में सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। साथ ही, आगामी दिनो मे न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट तथा उत्तरी भागों में शीतलहर का असर बढ़ने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री तक नीचे दर्ज होने के कारण दिन में शीतलहर बढ़ने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।  बादल छाए रहने के कारण कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। 

पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं शीतलहर दर्ज
प्रदेश के करीब 18 जिलों में रात का तापमान दस डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं शीतलहर दर्ज की गई। सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही रविवार को सीकर, चूरू झुंझुनूं, अलवर में शीतलहर का ज्यादा असर दिखाई दिया। साथ ही, कोटा, बूंदी, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, जयपुर, अलवर और झुंझुनूं में कई जगह कोहरा छाया रहा। सोमवार को सीकर, जयपुर और अलवर में शीतलहर चलने तथा 6-7 जनवरी को चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर और भरतपुर में शीतलहर की संभावना है। 

कोहरे के कारण धूप बेअसर 
शीतलहर और कोहरे के कारण धूप का असर बहुत कम हो गया है और अधिकांश शहरों में तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे तक चला गया। सीकर के पलसाना में रविवार को माइनस 0.2 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। उदयपुर के गोगुंदा में कोहरे के कारण 50 मीटर तक की विजिबिलिटी रह गई थी। कोटा, सीकर, सिरोही सहित कई शहरों में ऐसे हालात नजर आए। शेखावाटी और जयपुर संभाग में सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। राजसमंद के कुंभलगढ़ और सीकर के पलसाना में फसलों पर बफ और ओस की बूंदे जम गईं। कोटा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सीजन में पहली बार इतना ज्यादा घना कोहरा दिखाई दिया कि शहर में विजिबिलिटी 100 से 150 मीटर के बीच रही। बर्फीली हवाओं से सर्दी तेज हुई और हाईवे पर कोहरे के कारण दिन में गाडियों की लाइटें जलानी पड़ी। अलवर में रविवार को छह दिन बाद सूरज के दर्शन हुए, लेकिन ठिठुरन भरी सर्दी रही।  

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान