राज्यपाल के अभिभाषण पर आज से सदन में बहस होगी, प्रश्नकाल में कुल 47 सवाल शामिल

आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा कार्यों का विवरण शामिल

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। प्रश्नकाल में कुल 47 सवाल शामिल हैं, जिनमें 23 तारांकित और 24 अतारांकित प्रश्न रहेंगे। इन सवालों के जवाब मुख्यमंत्री से जुड़े विभागों, वित्त, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, संसदीय कार्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पशुपालन और वन विभाग से संबंधित होंगे।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। प्रश्नकाल में कुल 47 सवाल शामिल हैं, जिनमें 23 तारांकित और 24 अतारांकित प्रश्न रहेंगे। इन सवालों के जवाब मुख्यमंत्री से जुड़े विभागों, वित्त, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, संसदीय कार्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पशुपालन और वन विभाग से संबंधित होंगे। सदन में आज कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) का प्रतिवेदन भी पटल पर रखा जाएगा। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बीएसी की रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करेंगे, जिसमें आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा कार्यों का विवरण शामिल है।

इसके अलावा विशेषाधिकार समिति के सभापति केसाराम चौधरी विधायक डॉ. सुभाष गर्ग से जुड़े विशेषाधिकार हनन प्रकरण में समयावधि बढ़ाने का प्रस्ताव रखेंगे। इस प्रस्ताव के तहत आगामी सत्र के प्रथम सप्ताह तक समय बढ़ाने की अनुमति मांगी जाएगी। विधानसभा में आज कई विभागों की अधिसूचनाएं भी पेश की जाएंगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी वित्त विभाग की छह अधिसूचनाएं सदन के पटल पर रखेंगी, जबकि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम गृह विभाग की पांच अधिसूचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

सदन की मेज पर विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन भी रखे जाएंगे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी राजस्थान जन आधार प्राधिकरण के वर्ष 2021 से 2025 तक के वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी। वहीं उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखेंगे। मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ राजस्थान स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन, राजस्थान एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन लिमिटेड का 13वां वार्षिक प्रतिवेदन और राजस्थान खाद्य एवं ग्राम उद्योग बोर्ड का लेखा परीक्षा प्रतिवेदन पेश करेंगे।
मंत्री मदन दिलावर राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के वार्षिक लेखे एवं ऑडिट रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे।

इसके अलावा मंत्री कन्हैयालाल राजस्थान जल विकास निगम लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। मंत्री जोगाराम पटेल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के जयपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर और उदयपुर कार्यालयों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदन सदन में रखेंगे। मंत्री अविनाश गहलोत विशेष योग्यजन राजस्थान का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस की भी शुरुआत होगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बहस के लिए सदस्यों को समय आवंटित करेंगे।

Read More योजनाओं का आमजन तक पहुंचे लाभ : विभाग में नवनियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण पर भी दिया जोर, समित शर्मा ने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
एमआई रोड व्यापार मंडल की बैठक में बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए रोडमैप बनाने का निर्णय। पार्किंग, साफ-सफाई,...
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह
राजस्थान में पुलिसकर्मियों को तोहफा: मेस भत्ते में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल 2026 से मिलेगा मिलेगा लाभ
पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम : आरएसी में लगा मेगा सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप, 400 से अधिक पुलिसकर्मियों और परिजनों का किया चेकअप
समलैंगिक संबंधों पर सेनेगल संसद का कड़ा रूख: सजा को दोगुना करने वाला विधेयक पारित, राष्ट्रपति बासिरौ की मंजूरी बाकी