इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट

इंडिया गठबंधन पूरे देश में मजबूती से चुनाव लड़ रहा है

 इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट

जनता ने मोदी को 10 साल दिए और वे 5 साल और मांग रहे हैं, जबकि सेना में सेवा करने वाले युवाओं को अग्निवीर योजना में केवल 4 साल दे रहे हैं।

जयपुर। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने सुबह 11 बजे सिविल लाइन्स विधानसभा में रेजीडेंसी स्कूल सी स्कीम पहुंचकर मतदान का प्रयोग किया। मतदान के बाद लोगों से भी मुलाकात करते हुए चुनावी चर्चा की। इस दौरान कई युवाओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने पायलट के साथ सेल्फी ली। मतदान के बाद पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में मोदी की बेव नहीं है। देश मे विकास के नाम पर चुनाव होने चाहिए, लेकिन भाजपा विकास के नाम पर केवल राजनीति कर रही है। राजस्थान में 12 सीटों पर मेरा मानना है कि हम सभी सीटों पर मजबूत स्थिति में चुनाव लड़ रहे हैं। लोकतन्त्र और संविधान बचाने की जिद लड़ाई में इंडिया गठबंधन पूरे देश में मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। 

जनता ने मोदी को 10 साल दिए और वे 5 साल और मांग रहे हैं, जबकि सेना में सेवा करने वाले युवाओं को अग्निवीर योजना में केवल 4 साल दे रहे हैं। देश में संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। राहुल गांधी के एनडीए की 150 सीटें आने के बयान पर कहा कि जिस तरह देश में एनडीए सरकार ने शासन किया है। लोगों को रोजगार, मंहगाई के मुद्दे पर लोगों को कोई राहत नहीं मिली। देश में बने माहौल देखते हुए ऐसा हो सकता है। किरोड़ी के सरकारी कर्मचारियों को धमकाने के बयान पर कहा कि चुनाव आयोग को ऐसे मामलों में प्रसंज्ञान लेकर उचित कदम उठाना चाहिए।

 

Tags: pilot

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका के साथ कोई भी बातचीत तभी सफल होगी जब ईरान के राष्ट्रीय हित सुरक्षित हों : इब्राहिम अजीजी अमेरिका के साथ कोई भी बातचीत तभी सफल होगी जब ईरान के राष्ट्रीय हित सुरक्षित हों : इब्राहिम अजीजी
ईरानी सांसद इब्राहिम अजीजी ने अमेरिका के साथ बातचीत को सैन्य संघर्ष का विस्तार बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...
फल और सब्जियों के भाव आसमान पर : गर्मी से आवक कमजोर होने का असर, अलग-अलग बाजारों में भारी अंतर
'दलाल' देश बना शांतिदूत? कांग्रेस नेता जयराम रमेश का केंद्र पर हमला ; शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी
पश्चिम बंगाल चुनाव : पहले चरण में 16 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक, 23 अप्रैल को होगी वोटिंग
जयपुर कनेक्शन वाला लश्कर आतंकी ‘खरगोश’ फर्जी पासपोर्ट से फरार, सऊदी अरब में छिपने की आशंका
बाजारों के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम : जयपुर व्यापार महासंघ व नगर निगम की बैठक में पार्किंग, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर बनी सहमति
भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों में नई उम्मीद : भारत परस्पर सम्बन्धों को 'भविष्योन्मुखी साझेदारी' में बदलने पर सहमत, हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर भी दोनों देशों का दृष्टिकोण समान