हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी : पुलिस ने अदालत परिसर कराया खाली, सभी सुनवाई स्थगित

सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी

हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी : पुलिस ने अदालत परिसर कराया खाली, सभी सुनवाई स्थगित

हाईकोर्ट परिसर के भीतर 3 शक्तिशाली आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाए गए हैं। मेल मिलते ही हाईकोर्ट प्रशासन ने बिना देरी किए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से न्यायिक तंत्र में हड़कंप हो गया। जयपुर और जोधपुर स्थित हाईकोर्ट परिसरों को लेकर सुबह एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद तत्काल सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। एहतियातन कोर्ट परिसर खाली कराया गया, सुनवाई स्थगित कर दी गई और पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों के अनुसार, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को सुबह मेल के जरिए धमकी दी गई थी। मेल में दावा किया गया कि हाईकोर्ट परिसर के भीतर 3 शक्तिशाली आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाए गए हैं। मेल मिलते ही हाईकोर्ट प्रशासन ने बिना देरी किए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी।

कोर्ट खाली, परिसर में तलाशी

धमकी को गंभीरता से लेते हुए जयपुर हाईकोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया। सभी न्यायिक कार्य रोक दिए गए और आम लोगों, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा। कोर्ट, जजों के चैंबर, रजिस्ट्रार कार्यालय, अन्य चेंबर और सार्वजनिक स्थानों की गहन जांच की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर को कई जोन में बांटकर तलाशी अभियान चलाया।

कुछ नहीं मिला संदिग्ध, सुनवाई दोबारा शुरू

Read More Weather Update : प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, सीमावर्ती जिलों में लू का असर

कई घंटों तक चली तलाशी के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने की पुष्टि की और अधिवक्क्ताओं वे पक्षकारों के लिए प्रवेश खोल दिया गया। जयपुर हाईकोर्ट में इसके बाद दोपहर बाद सुनवाई पुनः शुरू कर दी गई, हालांकि सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सख्त रखी गई।

Read More अजमेर में खुलेगा राजस्थान आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय, विधानसभा में ध्वनिमत से विधेयक पारित

पिछले साल भी मिल चुकी हैं कई धमकियां

Read More आवासन मंडल की अवाप्तशुदा जमीन पर बसी 87 कॉलोनियों के लोग सड़कों पर उतरे, हजारों लोगों ने किया आंदोलन

यह पहला मौका नहीं है, जब राजस्थान हाईकोर्ट को इस तरह की धमकी मिली हो। पिछले साल भी हाईकोर्ट को कम से कम 6 बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। दिसंबर महीने में तो लगातार 5 दिनों तक धमकी भरे ई-मेल आए थे। हर बार व्यापक तलाशी के बाद धमकियां फर्जी साबित हुईं, लेकिन चिंता की बात यह है कि अब तक किसी भी मामले में धमकी देने वाले की पहचान नहीं हो पाई है।

जोधपुर हाईकोर्ट में भी तलाशी जारी

इधर, जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में भी एहतियातन तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने वहां भी कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों की जांच की। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जा रही और हर इनपुट को गंभीरता से लिया जा रहा है।

अजमेर जिला कोर्ट को भी धमकी

मामला यहीं नहीं रुका। अजमेर जिला कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी मेल के जरिए जिला कलेक्टर को भेजी गई। मेल में धमकी देने वाले ने दावा किया कि कोर्ट परिसर में 13 आईईडी लगाए गए हैं। सूचना मिलते ही अजमेर पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया गया।

सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती

लगातार मिल रही बम धमकियां पुलिस और साइबर एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। एक ओर हर धमकी को गंभीर मानकर संसाधन झोंकने पड़ते हैं, वहीं दूसरी ओर असली धमकी और अफवाह में फर्क करना कठिन होता जा रहा है। पुलिस अब इन मेल्स की तकनीकी जांच, आईपी एड्रेस ट्रेसिंग और अंतरराज्यीय लिंक की भी पड़ताल कर रही है।

Tags: bomb

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर