कांग्रेस के हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, तीन विधेयक हंगामे में ही पारित

शोर-शराबे के बीच ही सदन का कामकाज जारी

कांग्रेस के हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, तीन विधेयक हंगामे में ही पारित
विधानसभा की कार्यवाही भजनकाल के बाद 2 बजे जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी विधायक वेल में आ गए और सरकार से जवाब की मांग करने लगे।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को भारी बारिश से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों ने सदन में हाथों में पंपलेट लेकर नारेबाजी की और सरकार से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। हंगामे के बीच ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कई बार विपक्षी विधायकों को अपनी सीटों पर लौटने का आग्रह किया, लेकिन विपक्ष अपनी मांगों पर अड़ा रहा। विधानसभा की कार्यवाही भजनकाल के बाद 2 बजे जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी विधायक वेल में आ गए और सरकार से जवाब की मांग करने लगे। शोर-शराबे के बीच ही सदन का कामकाज जारी रहा।

इस दौरान विभिन्न मंत्रियों द्वारा कई महत्वपूर्ण अधिसूचनाएं सदन की पटल पर रखी गईं। हंगामे के दौरान अनुपूरक अनुदान की मांगें वर्ष 2025-26 पारित कर दी गईं। इसी क्रम में राजस्थान विनियोग (संख्या-3 ) विधेयक 2025 भी चर्चा के बिना ही पारित हो गया। इस विधेयक पर केवल एक विधायक सुभाष गर्ग ने ही अपने विचार रखे, जिसके बाद सदन ने इसे पारित कर दिया। इसके साथ ही राजस्थान माल और सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2025 तथा राजस्थान कारखाना (संशोधन) विधेयक 2025 को भी हंगामे के बीच पारित किया गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन की कार्रवाई सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा  स्विमिंग पूल सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा स्विमिंग पूल
5 से 8 फीट गहराई से बच्चों और नए तैराकों की सुरक्षा पर चिंता।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से नगरीय विकास और चिकित्सा मंत्रियों की शिष्टाचार भेंट, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई मुलाकात
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया को मिला नया नेतृत्व, सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए
जयपुर में प्लास्टिक नोटों का ट्रायल : आरबीआई का बड़ा कदम, मौसम के हिसाब से परखी जाएगी करेंसी की मजबूती
फेड मीटिंग से पहले बाजार में हाहाकार : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
ऑफिस टाइम की बारिश बनी आफत, दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों से लोग परेशान
नगर निगम की अनूठी पहल : शिवालयों में चढ़े पत्र-पुष्प अब नहीं जाएंगे कचरे में, शिवार्पणम के तहत मंदिरों के निर्माल्य से बनेगी जैविक खाद