पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की जयपुर विजिट से पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

2022-23 में फ्रांस से आए 34,999 पर्यटक 

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की जयपुर विजिट से पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार साल 2022-23 में यूएसए से 64 हजार 891 पर्यटकों ने प्रदेश के विभिन्न ऐतिहासिक किले और महल देखे।

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश के ऐतिहासिक किले, महल और स्मारक देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। खासकर आमेर महल और जंतर-मंतर स्मारक पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो साल 2022-23 में प्रदेश में सबसे अधिक पर्यटक यूएसए से आए हैं। वहीं दूसरा नम्बर फ्रांस का आता है। इसके बाद यूके, बांग्लादेश और जर्मनी के पर्यटकों की अच्छी आवक देखने को मिली है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जयपुर दौरे पर हैं। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आमेर महल, जंतर-मंतर सहित अन्य पर्यटन स्थल देखेंगे।

पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस दौरान से प्रदेश के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पर्यटकों में एक अच्छा संदेश जाएगा। भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी जहां भी जाते हैं, वहीं के टूरिज्म को जरूर प्रमोट करते हैं। ऐसे में फ्रांस के राष्ट्रपति का भी जयपुर दौरा एक सकारात्मक संदेश देने वाला है। 

2022-23 में फ्रांस से आए 34,999 पर्यटक 
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार साल 2022-23 में यूएसए से 64 हजार 891 पर्यटकों ने प्रदेश के विभिन्न ऐतिहासिक किले और महल देखे। वहीं फ्रांस के 34 हजार 999 पर्यटकों ने प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रदेश की संस्कृति और खान-पान फ्रांस के पर्यटकों को पसंद है। फ्रांसीसी पर्यटक कला प्रेमी होते हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्टÑपति मैक्रों का एक साथ यहां होना एक अच्छा संदेश देगा। प्रदेश के पर्यटन को एक बूस्ट मिलेगा। 
-संजय कौशिक, पर्यटन विशेषज्ञ

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्टÑपति मैक्रों के जयपुर दौरे से जयपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश भी हाइलाइट होगा। फ्रेंच पर्यटकों में एक अच्छा संदेश जाएगा। फ्रांस के पर्यटक राजस्थानी कल्चर को पसंद करते हैं। प्रदेश के शेखावटी को सबसे ज्यादा फ्रांस के पर्यटकों ने ही हाइलाइट किया है। 
-नरेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, 
टूरिस्ट गाइड फैडरेशन ऑफ इंडिया 

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश