आदिवासी अंचल बनेगा पर्यटन का नया केन्द्र, 306 करोड़ की परियोजनाओं पर काम

ट्राइबल टूरिस्ट और महाराणा प्रताप सर्किट से ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा विस्तार

आदिवासी अंचल बनेगा पर्यटन का नया केन्द्र, 306 करोड़ की परियोजनाओं पर काम
राजस्थान सरकार जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन विकास को गति दे रही। ‘टूरिज्म इन ट्राइब्स’ पहल के तहत 306 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं चल रही। 100 करोड़ रुपए से ट्राइबल टूरिज्म सर्किट और 206 करोड़ रुपए से महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित।

जयपुर। राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार जनजातीय अंचलों में पर्यटन विकास को गति दे रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में टूरिज्म इन ट्राइब्स  पहल के तहत प्राकृतिक संपदा, लोक परंपराओं, हस्तशिल्प और धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन से जोड़ा जा रहा है। जनजातीय क्षेत्रों में 306 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।

100 करोड़ का ट्राइबल टूरिज्म सर्किट :

ट्राइबल टूरिज्म सर्किट के तहत डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम पर 49.40 करोड़ और बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम पर 13.41 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सर्किट में चित्तौड़गढ़ का मातृकुंडिया, प्रतापगढ़ का सीतामाता अभ्यारण्य, गौतमेश्वर महादेव मंदिर, बांसवाड़ा का त्रिपुरा सुंदरी मंदिर और उदयपुर का ऋषभदेव मंदिर भी शामिल हैं।

206 करोड़ से विकसित होगा महाराणा प्रताप सर्किट :

Read More राजस्थान में नई फसल बीमा व्यवस्था लागू : किसानों को बेहतर सेवाएं, पारदर्शी दावा निस्तारण और 335 करोड़ रुपये प्रीमियम राहत मिलेगी

ऐतिहासिक विरासत को एक साथ जोड़ने के लिए 206 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित किया जाएगा। इसमें चावंड, हल्दीघाटी, गोगुन्दा, कुंभलगढ़, दिवेर और उदयपुर को शामिल किया गया है। डूंगरपुर में शिल्पग्राम और चित्तौड़गढ़ में हेरिटेज वॉक-वे जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं।

Read More Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

बनफूल से आदिवासी कला को मिलेगा बाजार :

Read More आबादी क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत : गाय का किया शिकार, लोग घरों में कैद

सौंध माटी आदि धरोहर प्रलेखन योजना के तहत वाद्य यंत्र, पाककला, चित्रकारी, भित्तिचित्र, काष्ठ एवं प्रस्तर कला, नृत्य और गायन का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। वहीं, बनफूल जनजाति डिजाइन स्टूडियो और ब्रांडिंग से कलाकारों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।

रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा :

सरकार का लक्ष्य पर्यटन के साथ जनजातीय समाज को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। पर्यटकों के ठहराव की अवधि बढ़ने से स्थानीय कारोबार, हस्तशिल्प और स्वयं सहायता समूहों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस पहल से आदिवासी अंचल पर्यटन के साथ सामाजिक, आर्थिक सशक्तीकरण के नए केन्द्र के रूप में विकसित हो सकेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विलायती बाजार की तेजी का असर : शुद्ध सोना हुआ महंगा और चांदी स्थिर, जानें क्या है भाव विलायती बाजार की तेजी का असर : शुद्ध सोना हुआ महंगा और चांदी स्थिर, जानें क्या है भाव
विदेशी बाजार में तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोने के भाव बढ़े। शुद्ध सोना 500 रुपए चढ़कर...
गुजरात में फिटनेस कराना भारी पड़ा, राजस्थान के 1000 से ज्यादा भारी वाहन मालिक परेशान
जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद : भाजपा ने टायर जलाकर जाम की सड़क, बसों का संचालन प्रभावित
जयपुर डेयरी ने बढ़ाया दूध का खरीद मूल्य, दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ
संसद गतिरोध खत्म करने की सरकार की बड़ी पहल: छात्र आंदोलन पर चर्चा को तैयार, अमित शाह देंगे हर सवाल का जवाब
जवाहर कला केंद्र में उकेरे जाएंगे विभाजन के दर्द के रंग, कलाकारों ने की सजीव चित्रांकन
अचल संपत्ति सौदों में SFT अनुपालन मजबूत करने पर जोर, आयकर विभाग ने किया आउटरीच कार्यक्रम