राजस्थान में नई फसल बीमा व्यवस्था लागू : किसानों को बेहतर सेवाएं, पारदर्शी दावा निस्तारण और 335 करोड़ रुपये प्रीमियम राहत मिलेगी

राज्य के 41 जिलों को 8 क्लस्टरों में बांटा गया

राजस्थान में नई फसल बीमा व्यवस्था लागू : किसानों को बेहतर सेवाएं, पारदर्शी दावा निस्तारण और 335 करोड़ रुपये प्रीमियम राहत मिलेगी
राजस्थान सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना-2026 के तहत नई व्यवस्था लागू की। 41 जिलों को आठ क्लस्टरों में बांटकर बीमा कंपनियों की सीमा तय की गई। YES & TECH तकनीक से पारदर्शी फसल आकलन होगा। सर्वे और दावा भुगतान में देरी पर जुर्माना व ब्याज का प्रावधान।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के वर्ष 2026 के लिए नई निविदा प्रक्रिया पूरी करते हुए किसानों को राहत देने वाले कई महत्वपूर्ण प्रावधान लागू किए हैं। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि राज्य के 41 जिलों को 8 क्लस्टरों में बांटा गया है और किसी एक बीमा कंपनी को अधिकतम दो क्लस्टर ही दिए जाएंगे, जिससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किसानों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। नई व्यवस्था में पहली बार YES & TECH तकनीक को शामिल किया गया है। इसके जरिए फसल उपज का वैज्ञानिक एवं पारदर्शी आकलन होगा, जिससे बीमा दावों के निस्तारण में मानवीय हस्तक्षेप कम होगा। साथ ही, पोस्ट हार्वेस्ट नुकसान के मामलों में समय पर सर्वे नहीं करने पर बीमा कंपनियों पर 20 हजार रुपए तक का जुर्माना और दावा भुगतान में देरी पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा।

किसानों को बीमा पॉलिसी सात दिन के भीतर उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है तथा प्रत्येक जिले में बीमा कंपनी तकनीकी कार्मिक तैनात करेगी। सर्वे रिपोर्ट की प्रति किसान को भी दी जाएगी। सरकार के अनुसार, प्रतिस्पर्धी निविदा से किसानों का कुल प्रीमियम लगभग 335 करोड़ रुपए कम होगा, जबकि राज्य पर प्रीमियम अनुदान का भार भी उल्लेखनीय रूप से घटेगा। सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था से किसानों को समयबद्ध राहत, बेहतर बीमा सेवाएं और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

 

Read More नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण रोजगार में भारी गिरावट

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया