सिंगला बांध : बिफरे किसानों का 100 ट्रैक्टरों के साथ हल्ला बोल, जमीन अधिग्रहण का विरोध, कलक्ट्रेट का घेराव

4 घंटे सड़क जाम से झुका प्रशासन, वापस लौटाने पड़े अधिकार

सिंगला बांध : बिफरे किसानों का 100 ट्रैक्टरों के साथ हल्ला बोल, जमीन अधिग्रहण का विरोध, कलक्ट्रेट का घेराव
सिंगला बांध क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण के विरोध में पांच गांवों के किसानों ने 100 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ कलक्ट्रेट घेरा। रास्ता रोकने पर किसानों ने शास्त्रीनगर में चक्का जाम किया। करीब 4 घंटे बाद प्रशासन से वार्ता में खातेदारी जमीन सुरक्षित रखने, नामांतरण, केसीसी और सरकारी लाभ जारी रखने पर सहमति।

कासं/अजमेर। सिंगला बांध क्षेत्र में किसानों की जमीनों के जबरन अधिग्रहण के खिलाफ आक्रोश की चिंगारी सुलगती हुए अजमेर की सड़कों तक पहुंच गई। पिछले 20 दिन से बांध पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे 5 गांवों के किसान अब सीधे आर-पार के मूड में गए हैं। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में रूपनगढ़ और आसपास के पीड़ित किसान 100 से अधिक ट्रैक्टरों, चौपहिया वाहनों और मोटरसाइकिलों के भारी-भरकम काफिले के साथ 52 किलोमीटर का सफर तय कर अजमेर कलक्ट्रेट घेरने पहुंच गए। प्रशासन ने रास्ते में डंपर, क्रेन और बैरिकेड्स लगाकर जब रास्ता रोकने की कोशिश की, तो किसान आक्रोशित हो गए। किसानों ने शास्त्रीनगर में नगर वन और जनाना मार्ग के सामने ही चक्का जाम कर दिया और सड़क पर धरने पर बैठ गए। लगभग चार घंटे तक चले इस भारी गतिरोध और प्रदर्शन के बाद आखिरकार बैकफुट पर आए प्रशासन ने किसानों को कलक्ट्रेट जाकर घेराव करने की इजाजत दी। इसके बाद जिला कलेक्टर लोकबंधु के साथ हुई वार्ता में किसानों की सभी प्रमुख मांगें मान ली गईं, तब जाकर धरना समाप्त हुआ।

जब पानी की बूंद नहीं आई, जमीन क्यों छीन रहे : प्रदर्शन में शामिल किसान नेताओं और पूर्व मंत्री नसीम अख्तर ने सरकार और जल संसाधन मंत्री स्थानीय विधायक सुरेश सिंह रावत पर किसानों की अनदेखी का सीधा आरोप लगाया। किसान नेता रामपाल जाट और पूर्व सरपंच उगमाराम ने दो टूक कहा कि 8 जुलाई 1994 के पुराने अवॉर्ड को तत्काल रद्द किया जाए। किसानों का कहना है कि जब से सिंगला बांध बना है, तब से आज तक उसमें पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। ऐसे में सिंगला, सिंगारा, थल और श्रीनिंबार्कतीर्थ के 1500 परिवारों की 3000 बीघा उपजाऊ पैतृक जमीन का अधिग्रहण पूरी तरह औचित्यहीन।

बहाल होंगे किसानों के अधिकार :

लगभग चार घंटे तक चले धरने के बाद एएसपी (ग्रामीण) डॉ. लालचंद और एडीएम ने किसानों से बात की। इसके बाद कलेक्टर के साथ हुई वार्ता में सहमति बनी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसानों की खातेदारी जमीन उनके पास ही सुरक्षित रहेगी। उत्तराधिकार नामांतरण, केसीसी और सभी सरकारी लाभ यथावत मिलते रहेंगे। अधिगृहीत भूमि को स्थाई रूप से किसानों के खातों में दर्ज कराने के लिए एसडीएम को निर्देश जारी कर अलग फॉर्मेट तैयार कराया गया है।

Read More भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मुख्यमंत्री का अजमेर, बीकानेर और जोधपुर में रोड शो, कहा- कांग्रेस ने राजस्थान को लूटा, हमने संवारा

यह है विवाद की जड़ :

Read More दैनिक नवज्योति की ओर से अहम योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान, देवनानी- शिक्षक समाज की सबसे अहम कड़ी भूमिका कक्षा तक सीमित नहीं

वर्ष 1994 में सिंगला-रूपनगढ़ सिंचाई परियोजना के तहत सिंगला बांध निर्माण के लिए क्षेत्र की लगभग तीन हजार बीघा कृषि भूमि का अधिग्रहण कागजों में किया गया था। हालांकि, बांध बनने के बाद से आज तक उसमें पानी की एक बूंद भी नहीं आई और जमीन पर किसानों का ही कब्जा रहा। पिछले 32 सालों से इन जमीनों पर नामांतरण, केसीसी यानी किसान क्रेडिट कार्ड और क्रय-विक्रय का काम सामान्य रूप से चल रहा था। विवाद तब भड़का जब हाल ही में तहसील प्रशासन ने अचानक इन सभी राजस्व कार्यों पर रोक लगा दी, इससे 1500 किसान परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया।

Read More नगर निकाय चुनाव-2026 : भागीरथ चौधरी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर