जयपुर में पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 से अधिक वारदातें कबूलीं
घूमने और मौज-मस्ती के लिए करते थे वारदात
जयपुर। बिंदायिका थाना पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर बिना भुगतान किए पेट्रोल भरवाकर फरार होने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने जयपुर शहर में 20 से अधिक पेट्रोल लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी घूमने और मौज-मस्ती के लिए इन घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशान्त किरण ने बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को राहुल शर्मा और बजरंग लाल जाट ने बिन्दायका थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 23 अक्टूबर को सुबह 5:11 बजे एक स्विफ्ट कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर 4403 रुपये का पेट्रोल भरवाया गया और बिना भुगतान किए आरोपी फरार हो गए। वहीं, 28 अक्टूबर को सुबह करीब 8:25 बजे सिरसी रोड स्थित मामा फिलिंग स्टेशन पर वैगनआर कार में 4070.36 रुपये का पेट्रोल भरवाकर इसी फर्जी नंबर प्लेट के जरिए आरोपी भाग निकले।
इस संबंध में थाना बिन्दायका में मामला दर्ज किया गया। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी प्रशान्त किरण के निर्देशमें एक टीम का गठित की गई। टीम ने जयपुर और सीकर के होटलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, टोल नाकों और पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सीकर जिले के अलखपुरा गोदरान क्षेत्र से दोनों संदिग्धों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित वर्मा (19) निवासी करधनी को दबोच लिया।

Comment List