आमेर घाटी में बेकाबू कार का कहर : बाइक-स्कूटी को मारी टक्कर; 2 युवकों की मौत, 3 घायल

अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी

आमेर घाटी में बेकाबू कार का कहर : बाइक-स्कूटी को मारी टक्कर; 2 युवकों की मौत, 3 घायल
आमेर घाटी में बुधवार देर रात तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

जयपुर। आमेर घाटी में बुधवार देर रात तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

हादसा आमेर थाना क्षेत्र में रात करीब 11 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, कार आमेर महल से जलमहल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शोएब (26) और साहिल (25) की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं। वहीं, घायल कलीमुद्दीन, सोहेल और तरुण को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएमएस ट्रॉमा सेंटर पहुंचे आमेर एसीपी :

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आमेर एसीपी प्रतीक सिंह भी एसएमएस ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायलों की स्थिति के साथ हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Read More राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जयपुर क्रिटिकॉन-2026 का शुभारंभ, गंभीर मरीजों के उपचार और सेप्सिस प्रबंधन पर मंथन

हादसे के बाद आमेर घाटी में लगा जाम :

Read More प्लेसमेंट एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी की ब्लैमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने किया था सुसाइड, पुलिस में मामला दर्ज 

दुर्घटना के बाद आमेर घाटी में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और देर रात तक लोग जाम में फंसे रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाहनों को रामगढ़ मोड़ और दिल्ली बाईपास की ओर डायवर्ट किया। पुलिसकर्मी देर रात तक यातायात सुचारू करवाने में जुटे रहे। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार चालक नशे की हालत में था। हालांकि, पुलिस की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Read More जल जीवन मिशन 2.0 के लिए राजस्थान को मिलेंगे 3 हजार करोड़, केंद्र से अनुदान समय पर जारी करने पर चर्चा 

हादसे में शोएबुद्दीन (26) पुत्र मोईनुद्दीन, निवासी हीरावालों का मोहल्ला, रामगंज और साहिल पुत्र सरफराज, निवासी आमेर की मौत हो गई। आमेर एसीपी प्रतीक सिंह ने बताया कि हादसे में कलीमुद्दीन (25) पुत्र अलीमुद्दीन, निवासी लुहारों का खुर्रा, घाटगेट गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं, तरुण सैनी के पैर में फ्रैक्चर आया है। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कंगना रनौत का दावा, विपक्ष के राजनीतिक पैंतरे नहीं आने वाले काम; जनता मोदी-योगी के साथ कंगना रनौत का दावा, विपक्ष के राजनीतिक पैंतरे नहीं आने वाले काम; जनता मोदी-योगी के साथ
प्रयागराज में एक स्टोर उद्घाटन के दौरान भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष के 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान पर तीखा हमला...
इंटरनेशनल मार्केट में तेजी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई महंगी, जानें क्या है भाव  
जीएसटी लागू होने के बाद राजस्थान का रिकॉर्ड राजस्व संग्रहण, अक्टूबर में मिले 7,047 करोड़
कवायद : त्योहारों पर जयपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए बनाया होल्डिंग एरिया
मुद्रा बाजार: अमेरिकी चुनावों के नतीजों और कच्चे तेल में गिरावट से रुपया मजबूत, दो हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचा
रस्सी पर लगाईं 8 क्लिप और रच दिया इतिहास, डॉगी का कमाल देख रह जाएंगे दंग
पंचायत चुनाव का तीसरा रण : किसके हाथ आएगी गांव की सत्ता, 22 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों की परीक्षा