खेत पर सो रहे किसान पर हमला : अज्ञात बदमाशों ने धारदार कुल्हाड़ी से किया वार, इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही 

खेत पर सो रहे किसान पर हमला : अज्ञात बदमाशों ने धारदार कुल्हाड़ी से किया वार, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बस्सी थाना इलाके में टॉल प्लाजा के पास चैनपुरा गांव की धर्मपुर वाली ढाणी में खेत पर सो रहे किसान दंपत्ति पर अज्ञात लोगों ने धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

जयपुर। बस्सी थाना इलाके में टॉल प्लाजा के पास चैनपुरा गांव की धर्मपुर वाली ढाणी में खेत पर सो रहे किसान दंपत्ति पर अज्ञात लोगों ने धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला करके हमलावर मौके से भाग छूटे। घायल को एसएमएस अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।

एसीपी बस्सी विनय कुमार ने बताया कि रात को करीब साढ़े 12 बजे फसल की रखवाली करने के लिए नैनू राम मीणा निवासी धर्मपुर वाली ढाणी चैनपुरा अपनी पत्नी के साथ सोया हुआ था। अचानक से 5-6 अज्ञात लोग आए और धारदार हथियार कुल्हाड़ी से नैनू राम के सिर पर वार कर दिया। घायल नैनू राम को एसएमएस अस्पताल लेकर गए, जहां सिर से अधिक खून बहने के कारण इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

 

Read More डॉक्टर से बने सिविल सेवक : जोधपुर के अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के दम पर स्थापित किया कीर्तिमान

 

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना