मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन : गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके, पोषणयुक्त खानपान लेने के प्रति किया जागरूक

विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन : गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके, पोषणयुक्त खानपान लेने के प्रति किया जागरूक

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि जिले में प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ी केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एमसीएचएन डे पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाए।

जयपुर। मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। इसमे गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि जिले में प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ी केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एमसीएचएन डे पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाए गए। जिले में विशेष टीकाकरण अभियान, पिंक पखवाड़ा और सांस अभियान भी आयोजित किए जा रहे हैं। विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत टीकाकरण से वंचित योग्य बच्चों और लाभार्थियों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जा रहे हैं।

पिंक पखवाड़ा के अंतर्गत एनीमिया उपचार के लिए गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिशन मोड पर फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं और सांस अभियान के अंतर्गत 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों में निमोनिया के लक्षणों की पहचान व उनका प्रबंधन किया जा रहा है। जिले में विटामिन ए का 49 वां चरण आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही है। आरसीएचओ प्रथम डॉ. आशा मीणा और आरसीएचओ द्वितीय डॉ. प्रमिला मीणा ने बताया कि मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर आयोजित सत्रों में गर्भवती महिलाओं और परिजनों को पर्याप्त व उचित पोषण के विषय में जानकारी दी गई और नियमित रूप से पोषणयुक्त खानपान लेने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मौसमी बीमारियों की रोकथाम के बारे में बताया गया। टीकाकरण सत्रों की जिला एवं ब्लॉक स्तर से प्रभावी मॉनिटरिंग की गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित