जल संसाधन मंत्री ने बजट घोषणाओं पर की समीक्षा, समयबद्ध कार्यों के निर्देश
अमरजीत सिंह सहित विभागीय अभियंताओं ने भाग लिया
उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का विकास राज्य के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके लिए सभी स्तरों पर समर्पित प्रयास किए जाने चाहिए।
जयपुर। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को जल संसाधन और इंदिरा गांधी नहर विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई और बजट घोषणाओं के तहत निर्धारित योजनाओं को समय पर शुरू करने पर जोर दिया गया। रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में प्रारंभ किया जाए और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का विकास राज्य के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके लिए सभी स्तरों पर समर्पित प्रयास किए जाने चाहिए।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, मुख्य अभियंता भुवन भास्कर और अमरजीत सिंह सहित विभागीय अभियंताओं ने भाग लिया। अधिकारियों ने चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी योजनाओं की रूपरेखा साझा की। इस अवसर पर मंत्री ने विभागीय समन्वय और पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि राज्य के जल संसाधन संरचनाओं को मजबूत करने के लिए सभी अधिकारियों को पूरी तत्परता से कार्य करना होगा।

Comment List