Weather Update : प्रदेश में सर्दी का असर कम, कल से छा सकते हैं बादल 

सर्द हवा और कमजोर होगी और तापमान में बढ़ोतरी

Weather Update : प्रदेश में सर्दी का असर कम, कल से छा सकते हैं बादल 

प्रदेश में सर्दी का असर कम हो गया है। माउंट आबू और शेखावाटी इलाकों में बीती रात तापमान में बढ़ोतरी हुई है जिससे इन इलाकों में भी सर्दी से राहत मिली है। वहीं आज से सुबह-शाम की तेज सर्दी से थोड़ी और राहत मिलने की संभावना है वहीं 17 जनवरी से प्रदेश में उत्तरी हवा कमजोर होगी।

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का असर कम हो गया है। माउंट आबू और शेखावाटी इलाकों में बीती रात तापमान में बढ़ोतरी हुई है जिससे इन इलाकों में भी सर्दी से राहत मिली है। वहीं आज से सुबह-शाम की तेज सर्दी से थोड़ी और राहत मिलने की संभावना है वहीं 17 जनवरी से प्रदेश में उत्तरी हवा कमजोर होगी। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में सर्द हवा और कोहरे का असर गंगानगर, हनुमानगढ़ और उनके आसपास के एरिया में आज भी रहेगा।

वहीं, 17 जनवरी से सर्द हवा और कमजोर होगी और तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ 17-18 जनवरी को राज्य के उत्तरी, पश्चिमी भागों में एक्टिव होगा। इसके असर से कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं 22 से 24 जनवरी के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान