Weather Update : मावठ और ओलावृष्टि के साथ हुई नए साल की शुरुआत, जयपुर भी भीगा

8 जिलों में बादल छाए और कई स्थानों पर बारिश

Weather Update : मावठ और ओलावृष्टि के साथ हुई नए साल की शुरुआत, जयपुर भी भीगा

प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदला और नए साल की शुरुआत ही बारिश ओलावृष्टि के साथ हुई। इससे सर्दी का असर बढ़ गया है और तापमान भी 2 से 4 डिग्री तक गिर गया है। राजस्थान में मावठ के साथ ओलावृष्टि का दौर भी शुरू हो गया। नए साल के पहले दिन जयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही।

जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदला और नए साल की शुरुआत ही बारिश ओलावृष्टि के साथ हुई। इससे सर्दी का असर बढ़ गया है और तापमान भी 2 से 4 डिग्री तक गिर गया है। राजस्थान में मावठ के साथ ओलावृष्टि का दौर भी शुरू हो गया है। नए साल के पहले दिन जयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। वहीं, बीकानेर में बुधवार देर रात हुई ओलावृष्टि से कड़ाके की सर्दी लौट आई है। मौसम विभाग ने आज भी जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज शीतलहर और घने कोहरे की भी चेतावनी जारी की है। इससे पहले बुधवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से 6-8 जिलों में बादल छाए और कई स्थानों पर बारिश हुई।

जोधपुर, फलोदी, बाड़मेर, बीकानेर में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ पानी बरसा। आसमान में बादल छाने, बारिश होने के कारण कल दिन के अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट हुई। वहीं सीजन की इस पहली मावठ से रबी फसलों को फायदा हुआ। इधर राजधानी जयपुर में गुरुवार सुबह हल्की बरसात हुई। वहीं, चित्तौड़गढ़ में सुबह 5 बजे आधा घंटे तक तेज बरसात हुई। बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार देर रात ओले भी गिरे। सीकर के रामगढ़ में भी आज सुबह तेज बरसात हुई। बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में भी दो-तीन डिग्री की गिरावट हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
जयपुर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।...
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी