Weather Update : प्रदेश में आज हो सकती है बारिश, कल जयपुर में भी हैं मावठ के आसार 

6 जिलों में बारिश के आसार 

Weather Update : प्रदेश में आज हो सकती है बारिश, कल जयपुर में भी हैं मावठ के आसार 

राजस्थान में मौसम बदलने वाला है। आज 6 जिलों में बारिश के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज होगा। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में कोहरे का असर रहा। 26-28 जनवरी को नया सिस्टम सक्रिय होने से प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

जयपुर। प्रदेश में आज एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। आज 6 जिलों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से उत्तर-पश्चिम जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर इस सप्ताह थमने वाला नहीं है।एक बैक टू बैक नया सिस्टम अगले सप्ताह फिर एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से 26 से 28 जनवरी को मौसम में फिर बदलाव होगा और आसमान में बादल छाने के साथ मावठ का दौर शुरू होगा। पिछले 24 घंटे में उत्तर-पूर्वी जिलों में बुधवार को कोहरा छाया। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू समेत कई जिलों में कोहरे का असर रहा। कोहरे के कारण धूप थोड़ी कमजोर रही। इन शहरों में दिन में सर्दी का असर तेज रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राजस्थान में उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम हो गया है।

राज्य में सर्द हवाओं से सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी से भी राहत है, लेकिन कोहरे के चलते अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। राजस्थान में जनवरी के आखिरी सप्ताह में भी बारिश का दौर आएगा। एक स्ट्रांग वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होने से 26 से 28 जनवरी के बीच प्रदेश के कई शहरों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कमलनाथ का बड़ा बयान : पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं, भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाया जनता के बीच पैनिक माहौल बनाने का आरोप कमलनाथ का बड़ा बयान : पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं, भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाया जनता के बीच पैनिक माहौल बनाने का आरोप
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे ईंधन की कमी को मात्र...
बांग्लादेश में ख़सरे का प्रकोप: लगातार बढ़ रहे बच्चों की मौत के मामले, 24 घंटों में संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए 
Cyber Crime Alert : सार्वजनिक स्थानों पर अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से बढ़ रहा साइबर फ्रॉड, नई एडवाइजरी जारी
आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग