Weather Update : जयपुर सहित कई जगह में सुबह छाया कोहरा, 22 से बारिश के आसार 

सर्दी का असर बढ़ गया

Weather Update : जयपुर सहित कई जगह में सुबह छाया कोहरा, 22 से बारिश के आसार 

जयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में घने कोहरे से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही, जिससे सड़क हादसे हुए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। 10 जिलों में एयर क्वालिटी भी खराब रही। मौसम विभाग ने 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने, बारिश व आंधी की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

जयपुर। जयपुर सहित प्रदेश के जिलों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे सर्दी का असर बढ़ गया, लेकिन 10 बजे बाद धूप खिल गई और सर्दी का असर फिर से कम हो गया। इधर राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों में आज घने कोहरे का असर रहा। धुंध से प्रभावित जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। बहरोड़-कोटपूतली जिले में धुंध के कारण हुए एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीकानेर में ट्रक और पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप ड्राइवर बुरी तरह फंस गया। घने कोहरे के बीच भिवाड़ी, बीकानेर सहित 10 जिलों में हवा की क्वालिटी बेहद खराब रही।

वहीं, मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में 22 जनवरी से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और उससे बादल छाने, आंधी चलने, बिजली चमकने के साथ कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। इसके चलते मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मावठ के कारण तापमान में भी बदलाव होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब