Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से मिली राहत 

सीकर, अलवर में खेतों-गाड़ियों पर बर्फ जम गई

Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से मिली राहत 
राजस्थान में तापमान बढ़ने के बाद भी माउंट आबू सहित कुछ इलाकों में ठंड जारी है। गुरुवार सुबह सीकर व अलवर में खेतों-गाड़ियों पर बर्फ जमी और पाला पड़ा। मौसम विभाग ने छह जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। 19 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर हल्की बारिश की संभावना है।

जयपुर। प्रदेश में तापमान बढ़ने से सर्दी का असर कम हो गया है। हालांकि, माउंट आबू सहित कुछ इलाकों में बर्फ जमा देने वाली सर्दी का दौर अब भी जारी है। गुरुवार सुबह सीकर, अलवर में खेतों-गाड़ियों पर बर्फ जम गई। यहां न्यूनतम तापमान भी जमाव बिंदु के करीब रिकॉर्ड हुआ। यहां कई जगह पाला भी पड़ा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है। वहीं, 16 जनवरी से शीतलहर से राहत मिलने और 19 जनवरी से हल्की बारिश की भी संभावना है।

राजस्थान में दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी के बाद फिर से दिन और रात में सर्दी तेज हो गई है। बुधवार रात को भी लगातार दूसरे दिन माउंट आबू में फिर से न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 19 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस सिस्टम का असर जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में देखने को मिल सकता है। 19-20 जनवरी को इन एरिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन  डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट
लखावा-8 प्लांटेशन में प्लोटिंग कटवाने और फर्जीवाड़ा कर प्लांटेशन फेल होने का माना दोषी।
विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल
मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत
राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज