Weather Update : राजस्थान में 13 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानें आने वाले दिनों में कैसा होगा मौसम का हाल

कुछ स्थानों पर आंधी के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना

Weather Update : राजस्थान में 13 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानें आने वाले दिनों में कैसा होगा मौसम का हाल
मानसून की विदाई के बीच राजस्थान में मौसम ने फिर करवट ली। प्रदेश के 13 जिलों में तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट जारी। कुछ स्थानों पर आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना। श्रीगंगानगर में सोमवार सुबह तेज आंधी के बाद बूंदाबांदी।

जयपुर। राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 13 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आंधी के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर में सोमवार सुबह करीब 9:22 बजे अचानक तेज आंधी चली। तेज हवाओं के कारण दिन में कुछ देर के लिए अंधेरा जैसा माहौल हो गया। इसके बाद कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भी कुछ राहत महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, डिप्रेशन कमजोर होकर अब वेल मार्क लो प्रेशर एरिया के रूप में उत्तर प्रदेश के मध्य भागों और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। इसके साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 29 सितंबर को भी बारिश की संभावना 29 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के शेष अधिकांश भागों में आगामी 5-6 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जयपुर में भी बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी आज मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक, राजस्थान की केंद्रीय परियोजनाओं की होगी समीक्षा पीएम मोदी आज मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक, राजस्थान की केंद्रीय परियोजनाओं की होगी समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर शाम 6 बजे राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक। प्रगति...
डॉलर के मुकाबले रुपया पस्त : कच्चे तेल की कीमतों और भारी मांग से 95.97 के स्तर पर फिसला
दुबई से इजराइल जा रहे विमान के हाईजैक की आशंका : इमरजेंसी अलर्ट भेजा, फिर बदला रास्ता
सर्राफा बाजार में तेजी लौटी : शुद्ध सोना और चांदी हुई महंगी, जानें क्या है भाव
यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में 2 और 15 अक्टूबर को नो यूपीआई डे, सांसदों और केंद्र सरकार को ज्ञापन देने का फैसला
पिंक सिटी की पहचान बचाने की हाईकोर्ट ने मांगी कार्य योजना, अवैध निर्माणों का सर्वे कर दो सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश
एशियन गेम्स 2026 : भारत का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण सहित आठ पदक जीते