24 जून तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर : जयपुर-कोटा-सीकर सहित कई जिलों में बारिश, श्रीगंगानगर में गिरे ओले

गर्मी से राहत मिली

24 जून तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर : जयपुर-कोटा-सीकर सहित कई जिलों में बारिश, श्रीगंगानगर में गिरे ओले
राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का असर कई जिलों में दिखा, जयपुर, कोटा, सीकर और श्रीगंगानगर में बारिश व ओले। जयपुर में रुक-रुक कर बारिश, तापमान बढ़ा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन आंधी-बारिश की संभावना जताई।

जयपुर। प्रदेश में प्री-मानसून का असर रविवार को भी कई जिलों में देखने को मिला। इसके असर से जयपुर सहित कोटा, सीकर सहित कुछ जिलों में बारिश हुई। श्रीगंगानगर में बारिश हुई और चने के आकार के ओले भी गिरे। इससे इन जिलों में गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। राजधानी जयपुर में भी रविवार अल सुबह रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि रुक-रुक कर शहर के अलग अलग इलाकों में दोपहर तक जारी रहा। दोपहर बाद शहर में धूप निकल गई और फिर से गर्मी बढ़ गई। जयपुर में शाम को फिर से बादल छा गए। इससे पहले शनिवार को बारां के अटरू में दो इंच से ज्यादा बारिश हुई। इस बीच प्रदेश में रविवार को कई जिलों में तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 42 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले तीन दिन आंधी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

प्री-मानसून में जमकर बरसे मेघ, 92 प्रतिशत ज्यादा बरसा पानी :

राजस्थान में मानसून की एंट्री सामान्यतया 25 जून के आस-पास होती है। इस साल मानसून के देरी से आने की संभावना है। इस बार प्रदेश में मानसून 30 जून के आस-पास प्रवेश कर सकता है। हालांकि इस साल जून में हो रही प्री-मानसून की अच्छी गतिविधियां रही है। सामान्य तौर पर प्री-मानसून में करीब 23 एमएम बारिश होती है, लेकिन इस साल अब तक 44 एमएम बारिश हो चुकी है जो कि सामान्य से 92 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश के 30 जिलों में प्री-मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी स्थिति चिंताजनक है और वहां सामान्य से 25% कम वर्षा दर्ज की गई है। इसके विपरीत उत्तर-पश्चिम भारत में स्थिति अन्य क्षेत्रों के मुकाबले काफी बेहतर और सामान्य के करीब बनी हुई है, जहां अब तक केवल 7% की कमी ही देखी गई है।

Read More मास्टरमाइंड स्नैचर पंजाब से गिरफ्तार, दर्जनों वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद

 

Read More जयपुर में नीट परीक्षा का सफल आयोजन: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण शुरुआत

Read More कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक : गरीबों के मुद्दों पर मंथन, कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्यार का खौफनाक अंत! देवर के प्यार में पागल भाभी के कदम से फैली सनसनी, पढ़ें पूरा मामला प्यार का खौफनाक अंत! देवर के प्यार में पागल भाभी के कदम से फैली सनसनी, पढ़ें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के झाबुआ में दो दिनों से लापता विवाहित देवर-भाभी (श्याम और सपना प्रजापत) के शव एक कुएं से...
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार से की मांग, कहा- पुलिस को जनता के साथ शालीनता से बात करने की हिदायत मिले
असर खबर का : प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई, धरोहर सुरक्षित निकाली
11 करोड़ के सौंदर्याकरण के बीच सुविधाओं का अकाल, शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है बाजार
डेटा ट्रांसमिशन में मिली चीन को बड़ी कामयाबी, नया संचार उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च
बहुमंजिला कोचिंग...कोटा में भी कई कोचिंग में नहीं आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
असर खबर का... गणेश पूजन के साथ दशहरा मेले की तैयारियों का शुभारंभ कल से