Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट

बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी

Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब का असर राजस्थान में दिखने लगा है। गुरुवार सुबह दौसा, टोंक और अलवर सहित कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। जयपुर में भी बादल छाए हुए हैं।

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब का असर राजस्थान में दिखने लगा है। गुरुवार सुबह दौसा, टोंक और अलवर सहित कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। जयपुर में भी बादल छाए हुए हैं।मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन मौसम में बदलाव के साथ कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बुधवार देर शाम भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में बादल छा गए। देर रात कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से प्रदेश में ठंडक बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में जयपुर, पिलानी, सीकर, बाड़मेर और चूरू समेत लगभग सभी शहरों के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

बुधवार को बाड़मेर को छोड़कर किसी भी शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है, जबकि सीमावर्ती क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 31 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मध्य प्रदेश: 200 रूपए के कूपन में 6 साल के बच्चे ने जीती 50 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, जानें पूरा मामला मध्य प्रदेश: 200 रूपए के कूपन में 6 साल के बच्चे ने जीती 50 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में 6 वर्षीय बच्चे वेदांश के नाम पर उसकी दादी द्वारा खरीदे गए 200 रुपये के...
जयपुर एयरपोर्ट : स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट 11 घंटे से ज्यादा लेट, यात्रियों को परेशानी 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद संभला रुपया, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत
12 देशों के 68 पर्यटकों को लेकर जयपुर पहुंची शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ ट्रेन का आगमन
PTI भर्ती फर्जीवाड़े में उपखंड कार्यालय का कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक बढ़ाई 
बच्चों के उतरते ही स्कूल बस में लगी आग, मचा हड़कंप,सभी के सुरक्षित उतरने से टला बड़ा हादसा