पायलट के आवास पर कार्यकर्ताओं ने लगाए पार्टी के समर्थन में नारे

जस्थान का कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर से लेकर दिल्ली तक केंद्र सरकार की तानाशाही का विरोध जारी रखेगा।

पायलट के आवास पर कार्यकर्ताओं ने लगाए पार्टी के समर्थन में नारे
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के दिल्ली आवास पर गुरुवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।

जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के दिल्ली आवास पर गुरुवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।

नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के जरिए नोटिस देकर पूछताछ कर रही है और उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना दे रही है। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष के नेताओं को परेशान करके लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह खेड़ी, पूर्व पीसीसी प्रवक्ता पैनल लिस्ट सादिक चौहान, विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व पार्षद धर्म सिंह सिंघानिया, हरीश यादव, आकाश चोपड़ा विनय प्रताप सिंह भोपर सहित अनेक कांग्रेस जनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक केंद्र सरकार राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक द्वेषतापूर्ण कार्यवाही को बंद नहीं करेगी, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर संघर्ष करता रहेगा। राजस्थान का कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर से लेकर दिल्ली तक केंद्र सरकार की तानाशाही का विरोध जारी रखेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

फ्रांस: छात्रों का विरोध-प्रदर्शन उग्र, 1,000 से ज़्यादा लोग घायल फ्रांस: छात्रों का विरोध-प्रदर्शन उग्र, 1,000 से ज़्यादा लोग घायल
फ्रांस में पढ़ाई के भारी बोझ, शिक्षकों की कमी और खराब बुनियादी ढांचे के खिलाफ हाई स्कूल छात्रों का प्रदर्शन...
निर्वाचन सदन मार्च के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत में, कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा
‘Voice Of Gen - Z & Alpha’ : जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक पदों के लिए शिक्षा की अनिवार्यता क्यों नहीं?
अब सहा नहीं जाता किडनी डलवा दो साहब
जयपुर में ASI 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप : ACB ने रंगे हाथों दबोचा, जानें पूरा मामला
सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, इंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ नीति आयोग के पास धरने में बदला, खड़गे बोले- हमारे नेता जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव