गजेन्द्र के शतक पर भारी पड़ा यश खटाना का शतक, दिशा अकादमी ने अरावली को हराया 

यशस्वी पारीक ने खेली अद्र्धशतकीय पारी

गजेन्द्र के शतक पर भारी पड़ा यश खटाना का शतक, दिशा अकादमी ने अरावली को हराया 

दिशा की ओर से यश खटाना 9 चोको की मदद से 113 रनों की दमदार पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत जीत दिलाई।

जयपुर। दिशा अकादमी का शानदार फॉर्म को जारी है। अरावली क्रिकेट क्लब मैदान जयपुर में खेले गए मैच में मेहमान टीम बनकर आई दिशा ने 25 रनों से जीत हासिल की। अरावली क्रिकेट क्लब बी की तरफ से गजेन्द्र ने शतक लगाया, लेकिन ये शतक जीत दिलाने में नाकाम रहा। क्योंकि दिशा की ओर से यश खटाना ने 9 चौकों की मदद से 113 रनों की शानदार पारी खेल टीम को शानदार जीत दिलाई। दिशा की ओर से मिले 235 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरावली अकादमी की ओर से गजेन्द्र  ने  16 चौको की मदद से 135 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन अपनी पारी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई और पूरी टीम 36.4 ओवर में 235 रनों पर ऑल ऑउट हो गई। 

दिशा की ओर से यश खटाना 9 चोको की मदद से 113 रनों की दमदार पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत जीत दिलाई। उनके इस अच्छे प्रदर्शन पर अकादमी के सीनियर कोच श्रद्धानंद यादव (रणजी प्लेयर) द्वारा बल्लेबाजी दस्ताने दिए गए। इस जीत में यशस्वी पारीक 61 अनभव-सूरज सिंह शेखावत ने 20-20 रनों की पारी खेल अपनी टीम को मजबूती दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प