दूसरे दिन 70 मकान-दुकानों पर चला पीला पंजा

आज भी होगी कार्रवाई

दूसरे दिन 70 मकान-दुकानों पर चला पीला पंजा
जेडीए कार्रवाई के चलते सेक्टर रोड में आ रहे निर्माणों को ध्वस्त करने से होने वाले नुकसान से बचने के लिए कुछ लोग स्वयं अपने स्तर पर भी निर्माण हटा रहे है।

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने हीरा पथ न्यू सांगानेर रोड से वन्देमातरम मार्ग तक प्रस्तावित 100 फीट सेक्टर रोड में किए गए अतिक्रमण एवं अवैध निर्माणों पर लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी कार्रवाई की। अब तक डेढ़ किलोमीटर से अधिक किए गए अतिक्रमणों को हटा दिया। रोड सीमा में लगभग 70 मकान-दुकानों के अवैध निर्माण एवं कब्जों को जेसीबी, पोकलेण्ड मशीन व लोखण्डा गैस कटर की सहायता से हटाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवा दिया है।  

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशों की पालना में वन्देमातरम चौराहा से हीरापथ बी-टू-बाईपास, न्यू सांगानेर रोड के दोनों तरफ  किए गए अतिक्रमणों पर लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई। प्रस्तावित 100 फीट रोड के करीब डेढ़ किमी तक अतिक्रमणों को हटाकर दिया है और शेष निर्माणों पर गुरुवार को कार्रवाई कर हटा दिया जाएगा। 

मौके पर काटे बिजली के कनेक्शन
कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग की टीम भी मौके पर उपस्थित रही और कनेक्शन काटे। पीआरएन साउथ जोन उपायुक्त सहित उपनियंत्रक प्रवर्तन एवं प्रवर्तन अधिकारी जोन 1, 8, 14 व पीआरएन साउथ, स्थानीय पुलिस और लाइन का अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तथा जेडीए अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

लोगों ने जताया विरोध
कार्रवाई के दूसरे दिन भी स्थानीय लोगों ने जेडीए की कार्रवाई का विरोध किया। स्थानीय निवासी सरिता शर्मा ने बताया कि पूर्व में यह सेक्टर रोड दूसरी तरफ बननी थी, लेकिन जेडीए के अधिकारियों ने लोगों के दबाव में इस रोड को 100 फीट प्रस्तावित कर दिया। ऐसे में सरकार ने गरीबों के घरों को उजाड़ दिया। कई मकान तो पूरी तरह से ध्वस्त कर दिए गए है ऐसे में आशियाना उजड़ने के बाद उनके पास रहने का स्थान के साथ ही रोजी-रोटी की भी जगह नहीं बची है। 

Read More पुलिस गश्त से बची 32 लाख की नकदी, बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम की तिजोरी तोड़ भागे नकाबपोश बदमाश

लोग स्वयं भी हटा रहे है निर्माण
जेडीए कार्रवाई के चलते सेक्टर रोड में आ रहे निर्माणों को ध्वस्त करने से होने वाले नुकसान से बचने के लिए कुछ लोग स्वयं अपने स्तर पर भी निर्माण हटा रहे है। जेडीए के अधिकारियों ने भी ऐसे लोगों को जो स्वयं के स्तर पर अपने निर्माण हटा रहे है उनको मौका भी दिया जा रहा है कि वह जल्द अपना निर्माण हटा लें।

Read More भरतपुर में छह और धौलपुर में चार इंच बारिश : बिगड़े हालात, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ में भी मूसलाधार

इधर भी की कार्रवाई
जोन 12 में अवस्थित ग्राम हाथोज करधनी स्कीम के आवासीय भूखण्ड संख्या सी 1 से सी 4, सी 6 से सी 8 एवं सी 11, सी 12 पर अवैध अतिक्रमण को पूर्व में हटाने के बावजूद पुन: अवैध रूप से किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया।
 ग्राम कालवाड़ में अंसल सुशांत सिटी फेज 2 आवासीय योजना में स्थित भूखण्ड संख्या 115 व 116 के मध्य स्थित रिक्त भूमि पर चारदीवारी बनाकर किए गए अतिक्रमणों को भी ध्वस्त किया।

Read More स्वायत्त शासन विभाग का फैसला, 6 नगर निकायों में विधिक सलाहकार नियुक्त

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन