नौकरी दो, नशा नहीं मुद्दे पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी युवा कांग्रेस, प्रदेश भर के युवा कार्यकर्ता होंगे शामिल

कानून व्यवस्था के बीच युवा नशे की गिरफ्त में फंसने लगा है

नौकरी दो, नशा नहीं मुद्दे पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी युवा कांग्रेस, प्रदेश भर के युवा कार्यकर्ता होंगे शामिल

पूनियां ने बताया कि भजनलाल सरकार ने सरकार बनने के एक साल बाद भी युवाओं को नौकरी देने का वादा पूरा नहीं किया।

जयपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस 21 दिसम्बर को नौकरी दो, नशा नही अभियान के तहत मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में प्रदेश भर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। पूनियां ने बताया कि भजनलाल सरकार ने सरकार बनने के एक साल बाद भी युवाओं को नौकरी देने का वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश में बिगड़ती क़ानून व्यवस्था के बीच युवा नशे की गिरफ्त में फंसने लगा है।

भाजपा के कई नेता नशे के कारोबार में लिप्त होकर युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। सरकार बनने के एक साल बाद प्रदेश में मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, जबकि सरकार ने आम लोगों को राहत देने का वादा किया था। महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामलों पर सरकार चुप्पी साधे बैठी है। युवाओं को रोजगार दिलाने और नशे के कारोबार को बंद करने के लिए सरकार के कोई कदम नहीं उठाने के विरोध में युवा कांग्रेस 21 दिसम्बर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। इससे पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर इकट्ठे होकर विरोध जतायेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से चार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। IndiGo ने संचालन कारणों व...
रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी
एग्जाम स्ट्रेस से सफलता तक परीक्षा फोबिया
ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले
दो दशक बाद मावठा झील में लौटेगी रौनक, आज से शुरू होगा मावठे में बोटिंग का ट्रायल 
टी-20 वर्ल्डकप : भारत की लगातार चौथी जीत, दुबे की फिफ्टी के बाद वरुण ने झटके 3 विकेट
महिला वनडे ट्रॉफी : राजस्थान टीम नॉकआउट दौर में पहुंची, हरियाणा को 47 रनों से हराया