जिला परिषद साधारण सभा की बैठक आयोजित : सदस्यों ने जताई नाराजगी, सड़क हादसों के साथ बिजली, पानी के छाए मुद्दे

नहीं खींची जा रही बिजली की लाइने 

जिला परिषद साधारण सभा की बैठक आयोजित : सदस्यों ने जताई नाराजगी, सड़क हादसों के साथ बिजली, पानी के छाए मुद्दे

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं होने से नाराज जिला परिषद सदस्यों ने कहा कि जिले में सड़कों की हालत खस्ता होने से आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। अधिकारियों की मनमर्जी का आलम यह है कि वह बैठकों से भी दूरी बनाए रखते है। बैठक में बिजली पानी की समस्याओं के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों से हो रही जानमाल की हानि का मुद्दा छाया रहा।

जयपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं होने से नाराज जिला परिषद सदस्यों ने कहा कि जिले में सड़कों की हालत खस्ता होने से आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। अधिकारियों की मनमर्जी का आलम यह है कि वह बैठकों से भी दूरी बनाए रखते है। बैठक में बिजली पानी की समस्याओं के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों से हो रही जानमाल की हानि का मुद्दा छाया रहा। जिला परिषद में जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने दूरी बनाए रखी और कोरम के अभाव में निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से बैठक शुरू हो पाई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर वंदेमातरम का सामूहिक गायन किया गया।

नहीं खींची जा रही बिजली की लाइने 
बैठक में जिला परिषद सदस्य रामकेश मीणा ने कहा कि अभी फसल में पानी पिलाई का काम शुरू हो गया है और कृषि के बिजली कनेक्शन जारी होने के बाद भी बिजली की लाईनें नहीं खींची जा रही हैं और जहां लाइन खींच दी है, वहां किसानों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे है। इसके साथ ही जिला परिषद सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को लेकर हंगामा किया और कहा कि सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग किया जा रहा है जिससे सड़कें समय से पहले टूट रही है और उनकी मरम्मत तक नहीं हो रही। बैठक में उप जिला प्रमुख मोहन डागर ने कहा कि सीकर रोड हाइवे पर हरमाड़ा से चौमूं तक  सर्विस रोड का निर्माण नहीं हो रहा है, जिससे दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं। पिछली बैठकों में भी यह प्रकरण उठाया गया लेकिन हालात जस के तस बने हुए है। यह हालत जिले की अधिकांश सड़कों के है जहां वाहन चलाना तो दूर पैदल निकलना तक मुश्किल होता है। 

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या
उप जिला प्रमुख डागर एवं जिला परिषद सदस्य हरसहाय यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है। जलजीवन मिशन में हुए घोटाले से आमजन को इसका फायदा नहीं मिल रहा। अधिकारी कार्यालयों में बैठकर फर्जी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। जलजीवन मिशन में पंचायतों में अभी तक कनेक्शन तक नहीं किए हैं और कहीं कही तो अभी पेयजल लाइन के साथ ही टंकिंयों का निर्माण तक नहीं हो पाया है। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति भी विवाद का कारण रहा और जिला परिषद सदस्यों ने कहा कि अधिकारी बैठकों में उपस्थित नहीं होते जिससे विकास के कार्य पूरे नहीं हो पाते है। बैठक मे चौमूं विधायक शिखा बराला मील एवं सीकर सांसद अमराराम भी उपस्थित रहे।  

Post Comment

Comment List

Latest News

किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव  किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को 'राजनीतिक रोटी सेंकने' का प्रयास बताया। उन्होंने...
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला 
53 साल पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई : 30 साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला