आसमान से बरसी आग : गर्मी के तेवर और ज्यादा तीखे, सड़कों पर सन्नाटा

रात के तापमान में इस वृद्धि का सीधा असर

आसमान से बरसी आग : गर्मी के तेवर और ज्यादा तीखे, सड़कों पर सन्नाटा
सीमावर्ती जिले जैसलमेर में सूरज के तल्ख तेवर ने जनजीवन को पूरी तरह झुलसा कर रख दिया। पिछले 24 घंटों के दौरान रेगिस्तानी जिले में गर्मी के तेवर और ज्यादा तीखे होने से दिन के साथ अब रातों का सुकून भी छिनने लगा।

जैसलमेर। सीमावर्ती जिले जैसलमेर में सूरज के तल्ख तेवर ने जनजीवन को पूरी तरह झुलसा कर रख दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान रेगिस्तानी जिले में गर्मी के तेवर और ज्यादा तीखे होने से दिन के साथ अब रातों का सुकून भी छिनने लगा है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जैसलमेर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी ने इसे प्रदेश के सबसे गर्म शहरों की अग्रिम पंक्ति में शुमार कर दिया है।

रविवार को जैसलमेर का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री के उछाल के साथ पारा 27.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात के तापमान में इस वृद्धि का सीधा असर यह है कि सूर्यास्त के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना