सफाई व्यवस्था चौपट, मंडराया बीमारियों का खतरा

नालियों की सफाई नहीं होने से सड़क पर पानी , लगे गंदगी व कचरे के ढेर

सफाई व्यवस्था चौपट, मंडराया बीमारियों का खतरा
सड़क पर कीचड़ व पानी भरा रहने से नालियों की सफाई नहीं होने से मच्छरों की समस्या भी होने लगी है।

उन्हैल।  छोटी सुनेल ग्राम पंचायत उन्हैल गांव में  लंबे समय से नालियों की साफ सफाई नहीं होने से ग्राम वासियों को निकलने और रहने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक भी जिम्मेदारों का साफ सफाई पर कोई ध्यान नहीं है, जबकि करीब 2  महीने  से नालियां भरी पड़ी थी और अब कचरा और कीचड़ रोड पर फैल रहा है, जिससे  सारी नाली का पानी कीचड़ के साथ रोड पर निकल रहा है। बाइक सवार फिसल रहे हैं और  बच्चे आते-जाते गिर रहे है। हाल में स्थिति यह है कि सड़क से गुजरने के लिए कीचड़ को रोंदकर ही गुजरना पड़ रहा है, अभी भी अगर सफाई नहीं की गई तो कांजी से बड़ा हादसा होने की संभावना हो सकती है । कई बार इस सड़क पर से भारी वाहन निकलते है तो स्थिति और बिगड़ जाती है । वहीं सड़क पर कीचड़ व पानी भरा रहने से  नालियों की सफाई नहीं होने से मच्छरों की समस्या भी होने लगी है। अगर सही समय पर सफाई व्यवस्था दूरूस्त नहीं हुई तो मौसमी बीमारियों का खतरा भी मंडरा  रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।

नालियों की सफाई नहीं होने से सड़क पर गंदगी फैल रही है जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़  रहा है। 
-सुरेन्द्र, ग्रामीण  

सड़क पर फैले कीचड़ से राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है, ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान होना चाहिए। 
-जगदीश, ग्रामीण  

कीचड़ व गंदगी के ढेर से मच्छर व अन्य दूषित कीड़े पैदा हो रहे है जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। 
-कालूलाल, ग्रामीण  

Read More जानलेवा बनता जा रहा बढ़ता तापमान

जहां भी नालियों की सफाई नहीं हुई है वहां पर सफाई करवा दी जाएगी तथा कचरों व गंदगी के ढेरों को हटा दिया जाएगा। 
- संजय शर्मा, पंचायत समिति विकास अधिकारी 

Read More स्वच्छता पखवाड़ा 2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे का शानदार प्रदर्शन, देशभर में मिला दूसरा स्थान और राष्ट्रीय सम्मान

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस