कैसे जाए पाठशाला, रावनगुराडी विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम

सड़क मार्ग पर फैला कीचड़, पुराने भवन में संचालित हो रहा स्कूल

कैसे जाए पाठशाला, रावनगुराडी विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम

छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है ।

चौमहला। गंगधार उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावनगुराड़ी में बिजली सड़क पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। छात्र छात्राओं को कच्ची डगर कीचड़ गंदगी से सने रास्ते से स्कूल जाना पड़ रहा है, जिससे खफा ग्रामीणों ने सोमवार को छात्र छात्राओं को स्कूल जाने से रोका तथा बीच सड़क पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्र का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावनगुराड़ी दो भवनों में संचालित होता है पुराने स्कूल भवन में कक्षा 1 से 8 तक कक्षाएं संचालित है नए भवन में कक्षा 9 से 12 तक कक्षाएं संचालित होती है, नया भवन गांव से आधा किमी दूर बनाया गया है गांव से स्कूल जाने का रास्ता कच्चा है रास्ते के दोनों ओर झाड़ियां ही झाड़ियां उग रही है। रास्ते में बरसात के कारण जगह - जगह पानी भरा हुआ है तथा कीचड़ ही कीचड़ हो रहा है जिससे छात्र छात्राओं को विद्यालय आने जाने में काफी परेशानी हो रही है विद्यालय में 225 छात्र छात्रा अध्यनरत है। विद्यालय गांव से बाहर होने के कारण इसमें चार दिवारी, बिजली पानी जैसी सुविधाएं नहीं है, गागरिन पेयजल योजना का कनेक्शन है लेकिन उसमें पानी नहीं आता, विद्यालय द्वारा बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया लेकिन एक लाख सत्ताविस हजार का डिमांड नोटिस जारी किया गया जो स्कूल जमा करने में सक्षम नहीं है। सोमवार को अव्यवस्थाओं से खफा होकर ग्रामीणों ने छात्र छात्राओं को स्कूल नहीं जाने दिया तथा करीब दो घंटे तक विद्यालय के रास्ते पर प्रदर्शन किया, सोमवार को कोई छात्र छात्रा विद्यालय नहीं गए। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल की समस्या को लेकर उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों व विधायक को अवगत कराया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

विद्यालय तक सड़क नहीं होने से बच्चों को बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती है पूरा रास्ता खराब हो रहा। 
- कालुसिंह, पूर्व सरपंच रावनगुराड़ी

स्कूल में बिजली पानी सड़क की समस्या है बिजली विभाग 127000 रु का डिमांड जारी किया गया ,स्कूल के पास फंड नहीं है।
- ईश्वर सिंह ग्रामीण

स्कूल में बिजली पानी सड़क चार दिवारी की शीघ्र उचित व्यवस्था करवाई जावे,खराब सड़क के कारण बच्चो को स्कूल जाने में परेशानी होती है।
- कमल सिंह सिसोदिया ग्रामीण

Read More किरोड़ी लाल मीणा का महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर तीखा हमला, बताया पद और सत्ता का भूखा

स्कूल में बिजली पानी सड़क चार दिवारी को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। 
- बालू सिंह वार्ड पंच

Read More 13 और 15  को आरटीओ झालाना में लगेगा परमिट कैम्प : हीरापुरा बस स्टैंड तक आसान होगी यात्रियों की पहुंच, परमिट होंगे जारी

बिजली पानी,सड़क,चार दिवारी के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। 
- चंद्रगुप्त बुनकर, प्रधानाचार्य, उच्च माध्यमिक विद्यालय रावनगुराडी 

Read More यूडी टैक्स बकायादारों पर निगम की सख्ती, 10 संपत्तियां कुर्क

बिजली के लिए फाइल लगा रखी है, चार दिवारी के प्रस्ताव बनाकर भेज रखे है,सड़क का मामला शिक्षा विभाग के अधीन नहीं है।
- रमेश चंद वर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डग

शिविर के दौरान एसडीएम के साथ इस सड़क का मौका देखा था,विकास अधिकारी को गिट्टी ग्रेवल सड़क को सही करवाने के निर्देश दिए है । 
- कालूराम वर्मा, विधायक डग 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत