असर खबर का : बदहाल सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को राहत
स्कूल-बाजार तक पहुंचना हुआ आसान
खानपुर । खानपुर में नवज्योति टीम ने 24 अक्टूबर 2026 को 'बदहाल सड़क से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित' शीर्षक से खबर को लेकर मुद्दा उठाया था । खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खानपुर क्षेत्र में लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवा दिया। सड़क बनने से अब ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। सड़क की खराब हालत के कारण ग्रामीणों लंबे समय से परेशानी का सामना को करना पड़ रहा था। गड्डों और क्षतिग्रस्त सड़क के चलते राहगीरों तथा वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत होती थी। स्कूली बच्चों, किसानों और अन्य ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करतेहुए सड़क का निर्माण करवाया। सड़क बनने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और नवज्योति का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन ने संज्ञान लेकर समस्या का समाधान किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नईसड़क बनने से अब स्कूल, बाजार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन आसान होगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी प्रशासन ध्यान देकर उनका समाधान करेगा।

Comment List