बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त

जलापूर्ति भी हो रही बाधित

बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त

दिन और रात में घंटों तक होने वाली बिजली कटौती से आमजन त्रस्त है।

मनोहरथाना। मनोहरथाना में उमस भरी गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। इस भीषण गर्मी में छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार शाम को 6 बजे से लाइट गई जिसकी रात को 9 बजे आई, जिस कारण मनोहरथाना के कस्बेवासियों में आक्रोश साफ झलक रहा है।

सप्ताह भर से हो रही कटौती
मनोहरथाना कस्बा और इसके आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से जारी अघोषित बिजली कटौती ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। दिन और रात में घंटों तक होने वाली बिजली कटौती से आमजन त्रस्त है। बिजली कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है। 

अघोषित कटौती से आमजन परेशान
मनोहरथाना कस्बे सहित आसपास के गांवो में अघोषित बिजली कटौती से आम लोग बेहद परेशान हैं। बिजली कटौती का कोई निर्धारित समय नहीं होने से बिजली से जुड़े व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं वही रात में बिजली बंद रहने से बच्चे और महिलाएं भी काफी परेशान हो रहे हैं। विद्युत विभाग के मनोहरथाना ब्लॉक में आठ जीएसएस के दो दर्जन ठेकाकर्मियों को ठेकेदार द्वारा  समय पर सैलरी और कम सैलरी देने से नाराज  ठेकाकर्मियों  ने गुरुवार शाम को सभी ठेकाकर्मी हड़ताल पर चले गए। शुक्रवार को उपखंड मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने गए, लेकिन उपखंड मजिस्ट्रेट मोजूद  मौके पर नही मिले तो सभी ठेकाकर्मियों  झालावाड़ जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने झालावाड़ पहुंचे, वहां उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांग रखी  ठेकाकर्मियों की जयपुर से आए ठेकेदार निलेश शर्मा की कंपनी में कार्यरत ठेकाकर्मियों की सैलरी से संबंधित बात पर सहमति बन गई और इसके बाद हड़ताल खत्म कर दी गई। 

कभी भी लाइट चली जाती हैं विभाग में फोन लगाते हैं तो कभी तो बिजी बताता है तो कभी फोन ही नहीं उठाते हैं। बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है।
- शाहिद मोहम्मद कस्बावासी

Read More कुंडला गांव में पेयजल संकट, कैसे बुझेगी प्यास

अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं, रात के समय घंटों बिजली गुल रहने से इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है।
- मनोज लखेरा व्यापारी

कस्बे में  बिजली बंद रहने से व्यापार व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, भीषण गर्मी में बिजली कटौती करना उपभोक्ताओं के साथ खिलवाड़ है।
- भाया कसेरा इलेक्ट्रिकल व्यापारी

ठेकाकर्मी गुरुवार को जीएसएस की लाइट बंद करके हड़ताल पर चले गए जिसके चलते क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा गई। शुक्रवार देर शाम को सभी ठेकाकर्मियों ने हड़ताल खत्म करके काम पर लौट आए। 
- मन्नालाल मीणा सहायक अभियंता,मनोहरथाना

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण
विधायक कालीचरण सराफ ने मालवीय नगर स्थित कैलगिरी आई हॉस्पिटल में नई ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण किया। विधायक कोष...
शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक
बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में
डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान