लापरवाही : खस्ताहाल सड़क दे रही हादसों को न्यौता, जन प्रतिनिधि आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं

सड़क पर गिट्टी व गड्ढों से राहगीर हो रहे परेशान

लापरवाही : खस्ताहाल सड़क दे रही हादसों को न्यौता, जन प्रतिनिधि आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं
2017 में यह रोड बना था उसके बाद कोई इस पर पेचवर्क भी नहीं हुआ है ।

खानपुर।  खानपुर से लोडागुढा जाने वाले रोड की हालत खस्ताहाल है। जानकारी  अनुसार लोडागुढा जाने वाला रोड इतना खराब हो रहा है कि आम व्यक्ति को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खानपुर कस्बे से जुड़ा हुआ यह रोड जहां पर गांव के व्यक्तियों को खानपुर आना-जाना लगा रहता है और रात में तो कहीं बार इस रोड पर व्यक्ति फिसल जाते हैं, सड़क पर गिट्टी पड़ी हुई है जिसके ऊपर मोटरसाइकिल चलाना तो भारी पड़ता है और रहागीर जो पैदल चलते हैं उनको भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 2017 में यह रोड बना था उसके बाद कोई इस पर पेचवर्क भी नहीं हुआ है जन प्रतिनिधि आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं बोलते हैं आगे से बजट नहीं आ रहा है। खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस सड़क मार्ग से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चें , व्यापारी, राहगीर गुजरते है जिन्हें निकलने में परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार तो इंमरजेंसी मरीजों को लाने व ले जाने में भी संकट की स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों ने सड़क मार्ग की समस्या का जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।

इस रोड को बने हुए 17 वर्ष बीत चुके हैं और अभी तक इस पर कोई कार्य नहीं हुआ है, हमने इस समस्या से अधिकारियों को अवगत करा दिया है लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। 
-झनकार सिंह ग्रामीण 

अभी 2 दिन पहले ही मेरी आंखों देखा हाल है मेरे सामने एक मोटरसाइकिल सवार गिरते गिरते बचा है, कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 
-अनुराग सिंह ग्रामीण

मैं एक फाइनेंस कंपनी में काम करता हूं और रोजाना ही इस रोड से ही निकालना पड़ता है, कई बार तो मैं गिर चुका हूं । समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। 
-बलवीर सिंह, ग्रामीण 

Read More बारिश में तालाब बन जाता है मेहन्दड़ी-भगवानपुरा मार्ग,मरीजों को चारपाई पर ले जाने की मजबूरी

इस सड़क से वाहनचालक निकलते है तो गिट्टी व रेत से फिसलकर चोटिल हो जाते है। 
-अरविंद सिंह, ग्रामीण 

Read More  जमीन के विवाद में अटकी श्मशान घाट की सुविधाएं

 स्कूल के बच्चें व मरीजों को निकलने में परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क समस्या का समाधान किया जाए। 
-नरेंद्र सिंह , ग्रामीण 

Read More असर खबर का : नयागांव गुजरान में श्मशान निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति जारी

किसान वर्ग का खानपुर से आना-जाना ही पड़ता है, सड़क पर गड्ढे व गिट्टी से राहगीर परेशान होते हैै।
-दुर्गपाल सिंह, ग्रामीण  

पहले भी एक्शन साहब को अवगत करा दिया गया है अभी शिविर में अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
-कलावती बाई प्रशासक (पंचायत दोबडा)

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया