हवा में लहराते हुए पलटी कार, बाइक भी हुई चकनाचूर, एक व्यक्ति का पैर कटकर लटका, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

कार और बाइक की टक्कर में अध्यापक सहित 2 की मौत 

हवा में लहराते हुए पलटी कार, बाइक भी हुई चकनाचूर, एक व्यक्ति का पैर कटकर लटका, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

हादसा इतना भीषण था कि कार हवा में लहराते हुए पलट गई, वहीं बाइक भी चकनाचूर हो गई।

झुंझुनूं। शहर के निकट सदर थानान्तर्गत ढ़िगाल टोल नाके के निकट सायं को एसयूवी कार और बाइक की हुई भिडंत में सरकारी टीचर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति का पैर कटकर लटक गया जिसे गंभीर हालात में जयपुर रेफर किया है। हादसा इतना भीषण था कि कार हवा में लहराते हुए पलट गई, वहीं बाइक भी चकनाचूर हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीकर रोड़ ढिगाल टोल के पास एक्सयूवी कार और बाइक की भिड़ंत की सूचना मिली थी। हादसे में 35 वर्षीय बाबूलाल पुत्र मेहरचंद और 54 वर्षीय अरविंद पुत्र देवीदत्त की मौत हो गई, वहीं 48 वर्षीय विकास पुत्र राधकृष्ण की हालात ज्यादा गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया है। बाबूलाल पिलानी थाना क्षेत्र के डुलानिया रहने वाला है व सरकारी टीचर है व चित्तौड़गढ़ के बेगूं में ड्यूटी है।

छुट्टी लेकर एसयूवी कार से अपने घर आ रहा था, वहीं मुकुन्दगढ़ थाना क्षेत्र के संगासी निवासी अरविंद और विकास बाइक से अपने घर जा रहे थे कि इस दौरान ढ़िगाल टोल के पास दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से राजकीय बीडीके अस्पताल पहुंचाया, जहां बाबूलाल और अरविंद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विकास की हालात गंभीर होने पर जयुपर रेफर किया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर मोर्चरी में रखवाया दिया है। परिजनों को सूचना दे दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी के असर : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना यथावत  वायदा बाजार की तेजी के असर : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना यथावत 
वायदा बाजार की तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी दो हजार रुपए की छलांग लगाकर...
स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
डच शहर के उट्रेच में विस्फोट होने से लगी आग, 4 लोगों की हालत गंभीर
‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, रानी मुखर्जी ने कहा- फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है 
नीरजा मोदी स्कूल मान्यता विवाद : अधर में विद्यार्थियों का भविष्य, पढ़ाई के साथ बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर अभिभावकों की बढ़ी चिंता 
बिना डॉक्टर चल रहे पशु चिकित्सालय
आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिल ही गया नोबेल पुरस्कार, मचाडो ने किया भेंट, जानें पूरा मामला