अवैध पेट्रोल की दुकान में लगी आग, एक की मौत

जिले की पचलंगी ग्राम पंचायत में एक पेट्रोल-डीजल की अवैध दुकान में आग लग गई

अवैध पेट्रोल की दुकान में लगी आग, एक की मौत

दुकान में अचानक आग लगने से एक युवक की जिन्दा जलकर मौत हो गई। दुकान में काम करने वाला पप्पू नामक युवक नही मिलने पर परिजन व आस-पास के लोगों ने दुकान में खोज-बीन की तो युवक का शव मौके पर जला हुआ मिला।

झुंझुनूं। जिले की पचलंगी ग्राम पंचायत में एक पेट्रोल-डीजल की अवैध दुकान में आग लग गई। आग के दौरान एक युवा जिन्दा जल गया और उसकी मौके पर मौत हो गयी। जिंदा जलने के बारे में बुधवार की प्रात: लोगों को पता लगा। आग की पलटों को देखकर आस-पास के लोगो ने बड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया लेकिन सब कुछ जलकर राख हो गया वहीं मौके पर प्याज के गोदाम में भी आग लग गई जो भी जलकर राख हो गया। दुकान में अचानक आग लगने से एक युवक की जिन्दा जलकर मौत हो गई। दुकान में काम करने वाला पप्पू नामक युवक नही मिलने पर बुधवार को परिजन व आस-पास के लोगों ने दुकान में खोज-बीन की तो युवक का शव मौके पर जला हुआ मिला। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एफएसल की टीम बुलायी गयी व शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनो को सौंप दिया गया। आग से जलकर मौत होने वाले व्यक्ति पप्पूराम सैनी का स्थानीय लोग व पुलिस प्रशासन की मदद से दूसरे दिन शव को बाहर निकाला गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात था।
 

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी
भजनलाल शर्मा ने 2026-27 के राजस्व लक्ष्यों को लेकर विभागों को सख्त निर्देश दिए। कर चोरी, अवैध खनन, शराब तस्करी...
केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रीमंड़ल की टीम में 20 मंत्री शामिल
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त
जोधपुर में 2 बहनों की आत्महत्या कानून व्यवस्था का संस्थागत मर्डर, डोटासरा बोले- एफआईआर के बाद  खुलेआम घूमते रहे अपराधी 
पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान
अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक 
रूपए में जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स 985 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन