ऑपरेशन गैंगस्टर क्लीन बोल्ड के तहत राजगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हिस्ट्रीशीटर सहित चार अन्य आरोपी हिरासत में

एक आरोपी के पास 1 किलो गांजा तथा 300 ग्राम अफीम भी बरामद

ऑपरेशन गैंगस्टर क्लीन बोल्ड के तहत राजगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हिस्ट्रीशीटर सहित चार अन्य आरोपी हिरासत में
सादुलपुर। ऑपरेशन गैंगस्टर क्लीन बोल्ड के तहत राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा पुन: कार्रवाई की गई है। थानाधिकारी कृष्ण कुमार बलौदा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई।

सादुलपुर। ऑपरेशन गैंगस्टर क्लीन बोल्ड के तहत राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा पुन: कार्रवाई की गई है। थानाधिकारी कृष्ण कुमार बलौदा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई दो हिस्ट्रीशीटर तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त चार अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

इनमें से एक आरोपी के पास 1 किलो गांजा तथा 300 ग्राम अफीम भी बरामद हुई है। बताया गया है कि बीकानेर रेंज के आईजी तथा चूरू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हरियाणा सीमा पर स्थित राजगढ़ थाना क्षेत्र में वांछित अपराधियों व गैंगेस्टरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। रविवार को की गई छापामार कार्रवाई के दौरान राजगढ़ शहर के कई संभावित स्थानों सहित गांव राघा बड़ी, गागड़वास, पहाड़सर और ख्याली में भी अलग-अलग पुलिस दलों द्वारा दबिश गई। उक्त कार्रवाई के दौरान पहाड़सर गांव के हिस्ट्रीशीटर विनोद उर्फ विजेंद्र जाट, ख्याली गांव के हिस्ट्रीशीटर संजय जाट तथा उसके पास महराणा भिरानी से आए हुए संदिग्ध व्यक्ति हनुमान सेवदा को भी गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा राजगढ़ से भी तीन संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। इस दबिश के दौरान नरहड़ (झुंझुनूं) निवासी पवन कुमार शर्मा, बड़वर बुहाना (झुंझुनूं) निवासी अमित यादव, हरपालु पतराम गांव के बलवंत सिंह मेघवाल और राजगढ़ के रामबास मोहल्ले के रमखान उर्फ रुस्तम तेली को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में रमखान उर्फ रुस्तम तेली के पास 1 किलो गांजा तथा 300 ग्राम अफीम बरामद की गई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद