ट्रक से 19 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद : चालक गिरफ्तार, बाजार कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपए

गेंहूं के कट्टों की आड़ में डोडा-पोस्त की तस्करी का खुलासा हुआ

ट्रक से 19 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद : चालक गिरफ्तार, बाजार कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपए

रेंज की स्पेशल टीम ने सिरोही के पिण्डवाड़ा में एक ट्रक से 19 क्विंटल डोडा-पोस्त जब्त किया, जिसकी कीमत 1.10 करोड़ है। चालक जेठाराम को गिरफ्तार किया गया, जो बाड़मेर का निवासी है। उसने बताया कि डोडा-पोस्त नौकड़ा के छगन का था, जो बाड़मेर में तस्करी का बड़ा सप्लायर है। छगन की तलाश जारी है।

जोधपुर। रेंज की स्पेशल टीम ने एक ट्रक में परिवहन किया जा रहा 19 क्विंटल डोडा-पोस्त जब्त किया है, जिसकी कीमत 1.10 करोड़ बताई गई है। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया है। आईजी राजेश मीना ने बताया कि एक संदिग्ध ट्रक को सिरोही के पिण्डवाड़ा क्षेत्र में रेंज स्पेशल टीम ने रोककर तलाशी ली तो उसमें गेंहूं के कट्टों की आड़ में डोडा-पोस्त की तस्करी का खुलासा हुआ।

ट्रक चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जेठाराम पुत्र बोहराराम जाट बताया। वह बाखासर, जिला बाड़मेर का रहने वाला है। उसने बताया कि डोडा-पोस्त नौकड़ा निवासी छगन पुत्र दलाराम का है। ट्रक ड्राइवर को सिरोही पहुंचने पर ही बाड़मेर या फलोदी की तरफ रूट लेने की जानकारी दी जानी थी। छगन बाड़मेर इलाके में डोडा पोस्त का बड़ा सप्लायर्स है जिसकी तलाश जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी  कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल
अमेरिका-इजराइल v/s ईरान: महायुद्ध का 5वां दिन; ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी पनडुब्बी का हमला, सौ लोगों की मौत, कई लोग लापता
योजनाओं का आमजन तक पहुंचे लाभ : विभाग में नवनियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण पर भी दिया जोर, समित शर्मा ने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश