सलमान खान की 2 अपीलों पर हाईकोर्ट में सुनवाई की मंजूरी

विचाराधीन अपीलों पर हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए मंजूरी दी है

सलमान खान की 2 अपीलों पर हाईकोर्ट में सुनवाई की मंजूरी

फिल्म अभिनेता सलमान खान को राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ ने उनकी ओर से पेश ट्रांसफर पिटीशन को मंजूर करते हुए जोधपुर जिला अदालत में विचाराधीन अपीलों पर हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए मंजूरी दी है।

जोधपुर। फिल्म अभिनेता सलमान खान को राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ ने उनकी ओर से पेश ट्रांसफर पिटीशन को मंजूर करते हुए जोधपुर जिला अदालत में विचाराधीन अपीलों पर हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए मंजूरी दी है। जस्टिस डॉ. पुष्पेन्द्रसिंह भाटी की अदालत में सलमान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने अपनी सहयोगी रेखा सांखला के साथ बहस करते हुए पूर्व में पारित निर्णय को दृष्टांत के रूप में बताया कि पूर्व में भी सलमान खान से जुड़ी दो अपीलों को राजस्थान हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर सुनवाई की गई थी। जिसके लिए हाईकोर्ट ने याचिका संख्या 23/2011 में 04/11/2011 को आदेश पारित किया था।

राज्य सरकार की ओर से लीव टू अपील सैफ अली खान, नीलम, तब्बू, सोनाली बेन्द्रे व दुष्यन्त सिंह को बरी करने के खिलाफ हाईकोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में जोधपुर जिला की अदालत में विचाराधीन अपीलों को राजस्थान हाईकोर्ट में ट्रासंफर कर सुनवाई की जाए। राज्य सरकार की ओर से एएजी अनिल जोशी ने पक्ष रखा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें अब क्या है भाव सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें अब क्या है भाव
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज। चांदी 2,300 रुपये गिरकर 2,63,700 रुपये प्रति किलो पर आ...
61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 
यह तो सरासर लापरवाही है, 5 दिनों से टूटी पड़ी नहर की दीवार
पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय होने की तैयारी में सपा : असम चुनाव में उतरने की रणनीति पर कर रही काम, अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में उम्मीदवार उतार सकती है पार्टी; अखिलेश यादव करेंगे चुनाव-प्रचार
आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक
ईरानी युद्धपोत के चालक दल और नागरिक कोच्चि से रवाना : कोलंबो से आया विशेष चार्टर्ड विमान, केरल में था उनका अस्थायी प्रवास
अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित