जोधपुर के जालोरी गेट इलाके में देर रात तनाव: दो गुट भिड़े, पथराव बाद पुलिस का लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोेले भी दागे

देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

जोधपुर के जालोरी गेट इलाके में देर रात तनाव: दो गुट भिड़े, पथराव बाद पुलिस का लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोेले भी दागे
देर रात तक पुलिस ने सख्ती रखकर माहौल को शांत करने की कोशिश की।

जोधपुर। जोधपुर के जालोरी गेट पर सोमवार की रात माहौल तनावपूर्ण हो गया। देर रात तक मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। भीड़ भी नारेबाजी कर रही थी। पुलिस लाउड स्पीकर से लोगों को घरों में जाने की अपील कर रही थी, लेकिन दोनों ही गुटों के लोग अड़े हुए थे। पथराव में तीन मीडिया कर्मियों के साथ पुलिस कर्मियों को भी चोटें पहुंची हैं।
बताया गया है कि जालोरी गेट पर रात को एक समुदाय के लोग झंडे लगा रहे थे। यहीं चौराहे पर बाल मुकुंद बिस्सा जी की प्रतिमा स्थापित है। उनकी प्रतिमा के पास भी जब झंडे लगाए जा रहे थे तो इसका कुछ युवाओं ने विरोध किया। इसी बात को लेकर तनातनी हो गई और देखते ही देखते दोनों गुटों के लोग जमा हो गए। फिर पथराव शुरू हो गया।

पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले यहां का माहौल दंगे की शक्ल में बदल गया। पुलिस ने आते ही लोगों को खदेड़ना शुरू किया लेकिन दोनों गुटों के बीच झगड़ा चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और बाद में आंसू गैस के गोले भी दागे। देर रात तक माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ था। लोगों ने झंडे और लाउड स्पीकर को उखाड फेंका। साथ ही दुकानों पर भी पथराव हुआ है। देर रात तक पुलिस ने सख्ती रखकर माहौल को शांत करने की कोशिश की। उधर, सोशल मीडिया पर भी जमकर अफवाहों का दौर कायम हो गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश के उद्घाटन में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह की घोषणा सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश के उद्घाटन में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह की घोषणा
सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब जल्दी ही ऑल ग्लास कोर्ट लगाया जाएगा। एसएमएस स्टेडियम कोर्ट्स पर सब जूनियर और जूनियर...
कच्चे तेल के दबाव और विदेशी पूंजी निकासी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 94.95 के स्तर पर
सौ फीसदी फिट होकर ही मैदान पर लौटना चाहते हैं खलील ,आईपीएल में लगी चोट के कारण 5 माह से है क्रिकेट से दूर
सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- गांधी परिवार ने देश की बर्बादी पर सत्ता की इमारत बनाई
ईसरदा लिंक परियोजना : अधिग्रहित जमीन पर खेती की तो होगी कार्रवाई, अवाप्त भूमि पर कृषि गतिविधियों पर रोक
मॉस्को पर बड़ा ड्रोन हमला नाकाम: रूसी रक्षा बलों ने हवा में नष्ट किए 155 मानवरहित विमान
प्रदेश में मौसम का डबल गेम : सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में तेज धूप का असर