जोजरी नदी में प्रदूषण मामला : सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को, आ सकता है आदेश

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने भी नदी में अपशिष्ट निपटान पर दिए आदेश

जोजरी नदी में प्रदूषण मामला : सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को, आ सकता है आदेश

फै्ट्रिरयों से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी की वजह से अराबा, डोली सहित आसपास के कई गांवों में जोजरी नदी का पानी हर तरफ काला नजर आता है। 

जोधपुर। सुप्रीम कोर्ट ने जोधपुर के लूणी तहसील में जोजरी नदी के प्रदूषण मामले ने गंभीरता दिखा जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बैंच ने मामले पर स्वत: संज्ञान लेते सुनवाई की। मामले में ग्राम पंचायत अराबा की याचिका पर कोर्ट 9 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है इसके साथ ही अगली सुनवाई पर आदेश पारित किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने मामले को लेकर 16 सितम्बर को स्वत: संज्ञान लिया था और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के निर्देश पर मंगलवार को सुनवाई के लिए रखा गया था। सुनवाई के दौरान राजस्थान सरकार के अधिवक्ता ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने भी नदी में अपशिष्ट निपटान पर आदेश दिए हैं।सुनवाई के दौरान राजस्थान सरकार के डिप्टी अटॉर्नी जनरल द्वारा एक एफिडेविट फाइल करने की इच्छा जताने पर कोर्ट ने इसकी अनुमति दी। अधिवक्ता सिद्धार्थ प्रवीण आचार्य के अनुसार अराबा पंचायत की अर्जी जोजरी प्रदूषण से जुड़ा मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुआ था।

जस्टिस विक्रमनाथ की कोर्ट ने कहा कि हम 9 अक्टूबर तक दशहरा की छुट्टियों के बाद में इसके अंदर ऑर्डर पास करेंगे। आचार्य ने बताया कि पूरा मामला जोधपुर की ग्राम पंचायत अराबा द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में दायर एक अर्जी से शुरू हुआ था, जिसमें 3 करोड़ रुपए का कंपनसेशन देने के लिए कहा गया था। एनजीटी में कहा गया था कि वहां की इंड्ट्रिरयल बॉडीज से निकलने वाले एफ्लुएंट का सही तरीके से ट्रीटमेंट नहीं किया जा रहा और फैक्टरियों से निकलने वाले डिस्चार्ज को सही तरीके से ट्रीट नहीं किया जा रहा। इसकी वजह से वहां का फ्लोरा-फॉना बुरी तरह प्रभावित है। सभी इंड्ट्रिरयल बॉडीज की अथॉरिटीज के साथ साठगांठ है। फै्ट्रिरयों से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी की वजह से अराबा, डोली सहित आसपास के कई गांवों में जोजरी नदी का पानी हर तरफ काला नजर आता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी