दो भाईयों ने दिया ईमानदारी का परिचय
दो भाईयों ने रुपयों से भरा पर्स लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय
पुलिस थाना प्रतापनगर सदर जोधपुर पर दो सगे भाईयो गौतम सोनी व यश सोनी पुत्र घनश्याम सोनी निवासीयान सुखराम नगर राजबाग पुलिस थाना सुरसागर जोधपुर ने उपस्थित थाना होकर बताया कि दिनांक 05.07.2022 को सुबह के समय हम दोनो सरदारपुरा अकाउंटिंग टयूशन हेतु जा रहे थे |
जोधपुर। पुलिस थाना प्रतापनगर सदर जोधपुर पर दो सगे भाईयो गौतम सोनी और यश सोनी पुत्र घनश्याम सोनी निवासी सुखराम नगर राजबाग पुलिस थाना सुरसागर जोधपुर ने बताया कि 5 जुलाई मंगलवार को सुबह के समय हम दोनो सरदारपुरा अकाउंटिंग टयूशन हेतु जा रहे थे, नेशनल हैण्डलूम के सामने हमें रुपयों से भरा पर्स मिला। जिसको चैक करने पर उसमें कुल 23,900 रुपये, लाईसेंस व एटीएम थे जिस पर उक्त पर्स के संबंध में जानकारी मालुमात करने पर यह पर्स अशोक पुत्र मांगीलाल विश्नोई निवासी तुलसी कोलोनी प्रतापनगर जोधपुर का राह चलते गिर गया था जिस पर अशोक को थाना बुलाकर उक्त पर्स पुलिस कर्मचारियों की उपस्थित में उसे सुपुर्द किया । दोनो भाईयो गौतम सोनी व यश सोनी ने रुपयों से भरा पर्स को पर्स मालिक को सुपुर्द कर ईमानदारी का परिचय दिया , दोनो भाईयों का उक्त कार्य सराहनीय रहा है ।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Jun 2026 18:47:07
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...

Comment List