राजस्थान में फिर इतिहास रचेगी भाजपा : अरुण सिंह

राष्ट्रीय महामंत्री का हुआ स्वागत

राजस्थान में फिर इतिहास रचेगी भाजपा : अरुण सिंह

स्वागत में भाजपा जिला करौली की ओर से 31 किलो की पुष्पो की माला पहनाकर मेहंदीपुर बालाजी महाराज की तस्वीर एवं गदा भेंट  की।

करौली। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को दूसरी बार राजस्थान के प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद करौली जिला भाजपा की ओर से भरतपुर आगमन पर भरतपुर की सीमा पर भाजपा करौली जिला के किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शेखपुरा, जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया द्वारा संयुक्त रूप से करौली जिले की ओर से भरतपुर की सीमा पर पहुंचकर  स्वागत किया।

स्वागत में भाजपा जिला करौली की ओर से 31 किलो की पुष्पो की माला पहनाकर मेहंदीपुर बालाजी महाराज की तस्वीर एवं गदा भेंट  की। इस अवसर पर राजेन्द्र शेखपुरा के साथ वहां पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओ ने अरुण सिंह की जयकार के नारो से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि 2023 के विधान सभा चुनाव में राजस्थान में फिर एक बार भाजपा इतिहास रचेगी। जिधर से निकल रहा हूं उधर ही आमजन की भावना सुनने को मिल रही है। अब कांग्रेस की ज्यादा चर्चा करना नहीं चाहता किन्तु यह कहने में कोई हिचक नहीं कि राजस्थान से भी कांग्रेस साफ होगी। केवल देश ही नहीं दुनिया के देश प्रधान मंत्री मोदी और भाजपा की तारीफ करते नहीं थक रहे है और भारत की आठ वर्ष की तरककी से लोग दुनियां भर में प्रभावित है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश