वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबने से 5 साल के बच्चे की मौत, मां और परिवार के सदस्यों के साथ गया था वाटर पार्क

मां चेंजिंग रूम में गई थी बच्चा बाहर निकल गया

वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबने से 5 साल के बच्चे की मौत, मां और परिवार के सदस्यों के साथ गया था वाटर पार्क
रानपुर थाना क्षेत्र  स्थित  होली-डे वाटर पार्क के स्वमिंग पूल में डूबने से एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई

कोटा। रानपुर थाना क्षेत्र  स्थित  होली-डे वाटर पार्क के स्वमिंग पूल में डूबने से एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मृग दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस निरीक्षक रामविलास मीणा ने बताया कि सोमवार को अनंतपुरा निवासी जावेद का पांच वर्षीय पुत्र जीशान अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दोपहर के डेढ़ बजे रानपुर इंडस्ट्रीयल क्षेत्र स्थित होली-डे वाटर पार्क गए थे। शाम को साढ़े छह बजे स्वमिंग पूल क्लोज होने के बाद सब को वहां से निकाल दिया था। जीशान की मां व परिवार के सदस्य चेजिंग रूम में चले गए बच्चा भी उनके साथ था, तभी जीशान चेंजिंग रूम से नजरें बचाकर बाहर आ गया और स्वमिंग पूल की तरफ चला गया और पानी में डूब गया। 

जब जावेद की पत्नी चैंजिग रूम से बाहर आई तो जीशान दिखाई नहीं दिया उसको तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद स्वमिंग पूल में देखा तो बच्चा चार फुट गहरे पूल के पानी के पानी में बहता दिखाई दिया। इसके बाद उसे कर्मचारियों ने बाहर निकाला परिजन न्यू मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनोें को सौंप दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में बालक के पिता की रिपोर्ट पर मृग दर्ज किया गया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित