पत्नी को जूस पिलाने के बहाने जंगल में ले जाकर चाकू से काटा कान, आरोपी हिरासत में

दोनों के बीच विवाद चल रहा था

पत्नी को जूस पिलाने के बहाने जंगल में ले जाकर चाकू से काटा कान, आरोपी हिरासत में

एलन कोचिंग के सुरक्षा गार्ड ने बुधवार को पत्नी को मुकंदरा विहार के जंगल में ले जाकर चाकू से कान काट दिया। उसे खून से लथपथ हालत में घसीटता महावीर नगर पुलिस थाने पहुंचा और बोला कि उसने पत्नी का कान काट दिया है। कुशराज हरिओम कच्ची बस्ती रंगबाड़ी का रहने वाला है और खुशराज एलन कोचिंग संस्थान में सिक्युरिटी गार्ड का काम करता है। आरोपी का कुछ साल पूर्व पीड़िता गिरजेश के साथ नाता विवाह हुआ था।

कोटा। एलन कोचिंग के सुरक्षा गार्ड ने बुधवार को पत्नी को मुकंदरा विहार के जंगल में ले जाकर चाकू से कान काट दिया। उसे खून से लथपथ हालत में घसीटता महावीर नगर पुलिस थाने पहुंचा और बोला कि उसने पत्नी का कान काट दिया है। पुलिस ने महिला को न्यू मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी पति खुशराज (31) पुत्र मांगीलाल प्रजापति निवासी सांवरिया मंदिर के पीछे वाली गली हरिओम नगर कच्ची बस्ती कोटा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी एलन कोचिंग संस्थान में सुरक्षा गार्ड है। पुलिस निरीक्षक रमेश कविया ने बताया कि कुशराज हरिओम कच्ची बस्ती रंगबाड़ी का रहने वाला है और खुशराज एलन कोचिंग संस्थान में सिक्युरिटी गार्ड का काम करता है। आरोपी का कुछ साल पूर्व पीड़िता गिरजेश के साथ नाता विवाह हुआ था।

दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पति उसे रखना नहीं चाह रहा था, लेकिन पत्नी उसके साथ रहना चाहती थी। अनुसंधान में सामने आया कि महिला का टाइफाइड बिगड़ने से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां 9 दिन भर्ती रहने के बाद रविवार को महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद पिता उसे अपने साथ पीहर देवलीमांझी ले गया। वहां सोमवार को पति खुशराज ने इंजेक्शन लगाने के बहाने उसे कोटा बुलाने के लिए फोन किया था। पिता गिरजेश को लेकर कोटा पहुंचा और उन्होंने इंजेक्शन लगाने के लिए डॉक्टर के कागजात मांगे तो खुशराज ने कागजात नहीं मिलने का बहाना बना दिया बुधवार को डॉक्टर को स्वयं दिखाने की बात की तो गिरजेश को पति के पास छोड़कर गांव चले गए। एलन कोचिंग संस्थान का पक्ष जानने को निदेशक नवीन माहेश्वरी, गोविन्द माहेश्वरी व नितेश शर्मा को फोन किया, वाट्सअप मैसेज भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर