टमाटर के लिए कहासुनी, बारिश में लगी कतारें

160 का टमाटर 80 में मिला, उमड़े ग्राहक, शहर केपांच स्थानों पर लगाई टमाटर वैन

टमाटर के लिए कहासुनी, बारिश में लगी कतारें

टमाटर के दामों में भारी उछाल के चलते आमजन का बजट गड़बड़ा गया है।

कोटा। पूरे देश में टमाटर को लेकर हाहाकर मचा हुआ है। रसोई में स्वाद का राजा टमाटर दाम में भारी उछाल के चलते आमजन की पहुंच से दूर हो गया है। ऐसे में मंगलवार को कोटा शहर के कुछ स्थानों पर जैसे ही सस्ती दर पर टमाटर मिलने की सूचना मिली तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बारिश के बावजूद कम दाम में टमाटर लेने के लिए लोग कतारों में डटे रहे। कई बार कतारों में लगने को लेकर ग्राहकों में कहासुनी तक हो गई। शहर के पांच अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ( एनसीसीएफ) की ओर से 80 रुपए प्रति किलो में टमाटर बेचे गए। वर्तमान में टमाटर का बाजार भाव 160 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। इस कारण टमाटर गायब सा हो गया है। काफी समय से टमाटर के लगातार बढ़ते दामों ने आम आदमी का बजट और जायका बिगाड़ दिया है। इस कारण लोगों की पहुंच से बाहर हो चुके टमाटर को सस्ती दर पर उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र सरकार के विभाग एमसीसीएफ की ओर से पहल की गई है। शहर में बाजार भाव से आधे दाम में टमाटर ग्राहकों को बेचे गए।

छाता लेकर डटे रहे ग्राहक
टमाटर के दामों में भारी उछाल के चलते आमजन का बजट गड़बड़ा गया है। ऐसे में सस्ती दर पर टमाटर बिकने की जानकारी मिलते ही ग्राहक लेने के लिए दौड़ पड़े। मंगलवार को कई स्थानों पर बारिश होने के बावजूद ग्राहक कतारों में खड़े हुए थे और छाता लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कुछ स्थानों पर कतार में लगने को लेकर ग्राहकों के बीच धक्कामुक्की तक हो गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने समझाइश कर मामला संभाला। 

हर ग्राहक को केवल दो किलो
वैन में मौजूद राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ के प्रतिनिधि ने बताया कि प्रत्येक ग्राहक को केवल दो किलो टमाटर ही दिए जा रहे हैं। यह इसलिए किया गया है कि कोई सब्जी विक्रेता अधिक मात्रा में टमाटर खरीदकर बाजार में महंगी दर में बिक्री नहीं कर दे। सरकार की ओर से आम जनता को राहत देने के लिए यहां पर सस्ती दर पर टमाटर की ब्रिकी की जा रही है। जब तक दामों में कमी नहीं आएगी तब तक कोटा शहर में वैन के माध्यम से टमाटर की बिक्री की जाएगी। शहर में हर रोज अलग-अलग स्थानों पर टमाटर सस्ती दर पर बेचा जाएगा।

यहां पर बेचे गए टमाटर
केंद्र सरकार की सस्ती दरों पर टमाटर उपलब्ध कराने की पहल के तहत कोटा में भी मंगलवार से पांच अलग-अलग जगहों पर टमाटर की बिक्री शुरू की गई। यह टमाटर मोबाइल वैन के जरिए दशहरा मैदान के पास, तलवंडी चौराहा, गोबरिया बावड़ी, विज्ञाननगर और डीसीएम रोड पर बेचे गए। भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ( एनसीसीएफ) ने सस्ते टमाटर की बिक्री की व्यवस्था की है। इन जगहों पर 80 रुपए प्रति किलो की दर से टमाटर बेचे जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने इन मोबाइल वैन के पास पहुंचकर सस्ते टमाटर खरीदने में रूचि दिखाई है, क्योंकि बाजार में अभी भी टमाटर का भाव 160 रुपए से प्रति किलो या इससे अधिक है। सस्ते टमाटर की व्यवस्था का कोई दुरुपयोग न कर पाए, इसे देखते हुए लिमिट फिक्स की गई है। एक खरीदार को अधिकतम दो किलो ही टमाटर दिए जा रहे है।

Read More राशन डीलर से वसूली के लिए प्रदेश में चलेगा अभियान, मामले में दोषी अधिकारियों को करेंगे सस्पेंड

सरकार की यह पहल अच्छी है। टमाटर की महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। सब्जी के स्वाद के लिए टमाटर काफी जरूरी है। ऐसे में अब 80 रुपए किलो टमाटर मिलने से काफी राहत मिली है। सरकार की इसकी मात्रा और बढ़ना चाहिए।
-शैलेन्द्र कुमार, ग्राहक

Read More बाड़मेर में तेल कम्पनी के ब्लास्ट्स के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन, अस्पताल भवन और स्कूल की इमारत जर्जर

टमाटर बाजार से गायब सा हो गया है। कुछ स्थानों पर टमाटर मिल रहा है, लेकिन उसे खरीद नहीं सकते हैं। सरकार ने आमजन को राहत देने के लिए अच्छी पहल की है, लेकिन अभी काफी कम मात्रा में यह मिल रहा है। शहर के ज्यादा स्थानों पर यह सुविधा मिलनी चाहिए।
-आशुतोष, ग्राहक

Read More निजी बसों की हड़ताल : पोलोविक्ट्री में ऑपरेटरों का धरना जारी, आमजन परेशान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब