कोटा उत्तर में भी तैयार हो रही निगम की नर्सरी

ग्रीन हाउस में रखे जाएंगे पौधे, लक्खी बुर्ज परिसर में चल रहा है काम

कोटा उत्तर में भी तैयार हो रही निगम की नर्सरी

दो निगम बनने के बाद कोटा उत्तर निगम क्षेत्र में अब लक्खी बुर्ज में ही नर्सरी विकसित की जा रही है। लक्खी बुर्ज में सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जिसके साथ ही नीचे पानी की टंकी की तरफ खाली जगह में नर्सरी विकसित की जा रही है।

कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र की तरह ही कोटा उत्तर क्षेत्र में भी निगम की नर्सरी बनाई जा रही है। लक्खी बुर्ज परिसर में तैयार हो रही नर्सरी के ग्रीन हाउस में पौधों को रखा जाएगा। नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र में गांधी उद्यान में निगम की नर्सरी बनी हुई है। यहां पौधे  तैयार करने के साथ ही वन विभाग से लाकर उनका नि:शुल्क वितरण भी आमजन में किया जाता है। जबकि कोटा उत्तर निगम क्षेत्र में निगम की कोई नर्सरी नहीं थी। अस्थायी रूप से लक्खी बुर्ज में ही पौधे रखे जा रहे थे। लेकिन बिना नर्सरी के उन पौधों की सही ढंग से देखभाल नहीं हो पा रही थी। दो निगम बनने के बाद कोटा उत्तर निगम क्षेत्र में अब लक्खी बुर्ज में ही नर्सरी विकसित की जा रही है।  नगर निगम कोटा उत्तर के अधिशाषी अभियंता पी.पी. गर्ग ने बताया कि लक्खी बुर्ज में सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है।  जिसके साथ ही नीचे पानी की टंकी की तरफ खाली जगह में नर्सरी विकसित की जा रही है। करीब 30 गुणा 50 वर्ग फीट जगह में तैयार हो रही नर्सरी के बीच में एक हट नुमा ग्रीेन हाउस भी बनाया गया है। यहां पौधे तैयार करने के साथ ही वन विभाग से आने वाले पौधों को सुरक्षित रखा जा  सकेगा। यहां से कोटा उत्तर निगम क्षेत्र के लोगों को पौधो का वितरण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक कोटा दक्षिण में ही नर्सरी होने से लोगों को पौधे लेने के लिए गांधी उद्यान जाना पड़ रहा था। लेकिन अब कोटा उत्तर के लोगों को इतनी दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि लक्खी बुर्ज में बंशी पहाड़पुर के पत्थर लगाने, सीढ़ियों को बरसात में फिसलने से बचाने और रैलिंग की टूटफूट, रंग रोगन और कैंटीन के शेड को सही करवाने का कार्य कराया जा रहा है। करीब 32 लाख की लागत से चल रहे इन काम के 15 अप्रेल तक पूरा होने की संभावना है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी : आपसी विवाद में 2 सगे भाई समेत 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, एक घायल आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी : आपसी विवाद में 2 सगे भाई समेत 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, एक घायल
बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में मृतकों...
कार एवं ट्रक में टकराने के बाद लगी आग, 3 लोग झुलसे
अमेरिका ने की यूरोपीय संघ आयात पर 50 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा, कहा- बेनतीजा रही बातचीत
फ्रांस के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय के 4 छात्र हुए चयन 
वायदा बाजार की तेजी का असर, चांदी 900 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा 
राजधानी में नीति आयोग की संचालन परिषद की 10वीं बैठक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की अद्यक्षता, कहा- विकसित भारत के लिए हमें विकास की गति बढ़ानी होगी
प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी : राहत के आसार नहीं, हीटवेव का रेड अलर्ट