लोेकार्पण से पहले रोशनी से जगमग हुए विकास कार्य
विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण कल
रेलवे स्टेशन से नए शहर में जाने वाले लोगों को सुभाष लायब्रेरी से लेकर अंटाघर अंडरपास, एरोड्राम अंडरपास समेत कई विकास कार्यों पर की गई रोशनी आकर्षित कर रही है। वहीं दशहरा मेले में घूमने जाने वाले लोगों को घोड़े वाले बाबा चौराहे की रोशनी आकर्षित कर रही है।
कोटा। सूरज ढलने के साथ ही जैसे-जैसे अंधेरा होने लगता है। वैसे-वैसे शहर में रोशनी की अलग ही छटा बिखरने लगती है। ऐसा नगर विकास न्यास द्वारा हाल ही में करवाए गए विकास कार्यों पर की गई विद्युत रोशनी से हो रहा है। न्यास द्वारा शहर में एरोड्राम व अंटाघर अंडरपास बनाए गए हैं। अदालत चौराहा, विवेकानंद चौराहा, जेडीबी कॉलेज त्रिमूर्ति चौराहा व घोड़े वाले बाबा चौराहे का विकास व सौन्दर्यीकरण कराया गया है। राजकीेय महाविद्यालय व स्टेशन स्थित सुभाष लायब्रेरी का विकास व सौन्दर्यीकरण कराया गया है। एमबीएस व जे.के. लोन अस्पताल में नए ओपीडी ब्लॉक बनाए गए हैं। इसके अलावा सड़कों और डिवाइडरों को स्मार्ट बनाने के भी काम करवाए हैं। शहर में ऐसे करीब 711 करोड़ रुपए के 20 विकास कार्य हैं जिनका शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयपुर से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निर्देशन में हुए विकास कार्य लोकार्पण से पहले ही आकर्षक विद्युत रोशनी से जगमग होने लगे हैं। सभी विकास कार्य रात के अंधेरे में अपनी अलग ही छटा बिखेरते नजर आ रहे हैं। रेलवे स्टेशन से नए शहर में जाने वाले लोगों को सुभाष लायब्रेरी से लेकर राजकीय महाविद्याुय, अंटाघर अंडरपास, एरोड्राम अंडरपास समेत कई विकास कार्यों पर की गई रोशनी आकर्षित कर रही है। वहीं दशहरा मेले में घूमने जाने वाले लोगों को घोड़े वाले बाबा चौराहे की रोशनी आकर्षित कर रही है। एरोड्राम अंडरपास के डिवाइडर पर बिजली के खम्बे लग चुके हैं।
Comment List