न्याय के द्वार पर बिराजे है पूरब मुखी गणेश

कोटा न्यायालय परिसर का 177 साल पुराना है मंदिर, अवकाश के अलावा पूरे दिन खुला रहता है मंदिर

न्याय के द्वार पर बिराजे है पूरब मुखी गणेश

कोटा न्यायालय परिसर का पूरब मुखी गणेश मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर भी है।

कोटा। कोटा शहर का न्यायालय परिसर केवल न्याय का केंद्र ही नहीं, बल्कि आस्था का भी पावन स्थल है। यहां स्थित पूरबमुखी गणेश मंदिर न केवल न्यायालयकर्मियों की श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि आमजन के लिए भी विश्वास और आस्था का प्रतीक बना हुआ है। लगभग 177 वर्ष पुराना यह मंदिर आज भी अपनी ऐतिहासिक धरोहर और धार्मिक मान्यता को जीवित रखे हुए है। इस गणेश मंदिर की स्थापना रियासतकालीन समय में हुई थी। पुरानी पीढ़ियों से चली आ रही मान्यता है कि जब कोटा का न्यायालय भवन आकार ले रहा था, तभी इस परिसर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। गणेशजी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। श्रद्धालुओं से मिली जानकारी के अनुसार पूरब दिशा ज्ञान, विकास और ऊर्जा की दिशा मानी जाती है। पूरबमुखी गणपति की उपासना करने से न केवल कार्य सिद्धि होती है, बल्कि जीवन में समृद्धि और सकारात्मकता भी बनी रहती है। कोटा न्यायालय परिसर का पूरब मुखी गणेश मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर भी है। इस मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा करवाकर रिद्धी-सिद्धी को भी विराजमान करवाया गया। इस मंदिर में हनुमान व शिव परिवार के साथ गणेश भगवान विराजमान है।

कोर्ट मैरिज और पूरब मुखी गणेश को धोक
कोटा शहर और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में जोड़े कोर्ट मैरिज के लिए न्यायालय पहुंचते हैं। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये नवदम्पत्ति मंदिर में जाकर गणेशजी को धोक लगाना अपनी परंपरा मानते हैं। उनका विश्वास है कि जीवन के नए अध्याय की शुरूआत विघ्नहर्ता गणेशजी के आशीर्वाद से करने पर वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। 

आस्था का अनूठा संगम की अलग ही पहचान
न्यायालय परिसर में रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। इनमें न्यायालयकर्मी, वकील, पक्षकार और उनके परिजन शामिल होते हैं। अदालत के बाहर इंतजार करने वाले लोग भी कुछ क्षण मंदिर में जाकर गणपति का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ आने वाले श्रद्धालु प्राय: वही होते हैं जो न्याय के काम से जुड़े होते हैं। चाहे कोई केस की सुनवाई के लिए आया हो या कोर्ट मैरिज करवाने के लिए—हर कोई पहले गणपति को धोक लगाता है। यह मंदिर को बाकी धार्मिक स्थलों से एक अलग ही पहचान रखता है।

गणेश चतुर्थी पर होता है विशेष शृंगार
पूरे वर्ष मंदिर में पूजा-पाठ नियमित रूप से चलता है, लेकिन गणेश चतुर्थी पर इसका स्वरूप ही बदल जाता है।  फूलों, झालरों और रोशनी से मंदिर परिसर को सजाया जाता है। न्यायालयकर्मी और श्रद्धालु मिलकर गणपति का श्रृंगार करते हैं और दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। गणेश चतुर्थी पर यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। कई बार न्यायालय परिसर से निकलने वाले राहगीर भी आस्था के इस रंग में रंग जाते हैं।

Read More ईरान एयर स्पेस बंद होने से भारतीय उड़ानों पर असर, जयपुर की फ्लाइट्स सुरक्षित

कोर्ट मैरिज कर लेते है आशीर्वाद
श्रद्धालुओं का मानना है कि सच्चे मन से यहां जो भी प्रार्थना की जाती है, वह अवश्य पूरी होती है। न्यायालय में केस लड़ रहे कई लोग मंदिर में आकर यह मन्नत भी मांगते है उनके पक्ष में फैसला हो। कोर्ट मैरिज करने वाले नवदंपत्ती भी धोक लगाते है। वहीं इसके अलावा कई लोग परीक्षा, नौकरी, स्वास्थ्य और पारिवारिक समस्याओं से निजात पाने के लिए भी यहां आते हैं। कई बार लोग केस की सुनवाई से पहले गणेशजी का आशीर्वाद लेकर ही अदालत कक्ष में प्रवेश करते हैं।

Read More जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- प्रदेश की साहित्यिक-सांस्कृतिक विरासत को संजोने के लिए प्रतिबद्ध

न्यायालयकर्मी ही होते हैं पुजारी
पुजारी हरिओम शर्मा व गुलाब सैनी ने बताया कि मंदिर की एक और अनूठी विशेषता है कि इसका पुजारी भी कोर्टकर्मी ही है। परंपरा के अनुसार इस मंदिर की देखरेख हमेशा न्यायालय से जुड़े व्यक्ति ही करते आए हैं। प्रारंभिक समय में प्रेम नामा नामक कोर्टकर्मी मंदिर की पूजा-अर्चना करते थे। धीरे-धीरे जब मंदिर का विस्तार हुआ तो इसे न्यायालय परिसर के बाहर की ओर भव्य रूप में स्थापित किया गया। इसके बाद गुलाब सैनी ने पूजा-पाठ की जिम्मेदारी संभाली। वे कोर्ट में स्टेनो थे, वो अब रिटायर्डकर्मी है। वर्तमान समय में प्रतिदिन सुबह और शाम की आरती तथा मंदिर की देखभाल कोर्टकर्मी हरिओम शर्मा ही करते है। यह परंपरा इस मंदिर को न्यायालय से गहराई से जोड़े रखती है। यह मंदिर अवकाश के अलाा पूरे दिन खुला रहता है। कभी भी आकर पूजा-अर्चना करते सकते है।

Read More हर विधानसभा क्षेत्र में काटे जा रहे कांग्रेस समर्थक के 4-5 हजार वोट : डोटासरा ने लगाया आरोप, कहा- इस मामले में जल्दी ही करेंगे बड़ा खुलासा 

हर मन्नत होती हैं पूरी
एडवोकेट अतीश सक्सेना ने बताया कि इस मंदिर में हर मनोकामना पूर्ण होती  है। इस कोर्ट परिसर में यहां आने वाले लोग गणेश जी को धोक लगाकर सच्चे मन से मनोकामना करते हैं। कोर्ट में अधिकांश मामले आते है। लोग अपने पक्ष में फैसले को लेकर भी पूरब मुखी गणेश से कामना करते है। इस परिसर में अधिकांश श्रद्धालु एडवोकेट, न्यायालयकर्मी ही है। यहां बाहर से भी श्रद्धालु आते हैं। न्याय के द्वार पर ही विराजमान है। यहां से आने-जाने वाले सभी कर्मी व अन्य धोक लगाकर निकलते है।

मेरी भी मनोकामना हुई पूरी
एडवोकेट विनिता कुमारी ने बताया कि कोर्ट में 2015 से कार्य कर रही हूं। मैंने हमेशा से ही कोर्ट परिसर में आते ही पहले पूरबमुखी गणेश को याद करके ही अपना कार्य की शुरूआत करती हंू। पूरब मुखी गणेश मंदिर रियासतकालीन का बना हुआ है। इस मंदिर के पुजारी रोजाना पूजा-अर्चना करते है। वहीं अधिकांश कर्मी उनको धोक लगाकर ही अपने कार्य को शुरू करना पसंद करते है। मैंने भी अच्छे वर के लिए कामना की थी जो मेरी पूरी हुई। आज मैं अपने परिवार के साथ काफी खुश हूं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर